Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कई रोगों में लाभकारी है काली मिर्च

नेत्र रोगों में: काली मिर्च का प्रयोग नेत्र ज्योति में बड़ा सहायक होता है। इसके पाउडर को शुद्ध् देशी घी के साथ मिला कर खाने से आंखों की ज्योति के साथ साथ आंखों के कई रोग भी दूर होते हैं।
श्वास संबन्धी रोगों में: आधी चम्मच काली मिर्च के पाउडर को थोडे गुड में मिला कर इसकी छोटी छोटी गोलियां बना कर चूसने से खांसी में आराम मिलता है। पानी में तुलसी, काली मिर्च, अदरक लौंग और इलाइची के साथ उबालकर इसकी चाय बना कर पीने से जुखाम व बुखार में लाभ होता है। बारीक पिसी काली मिर्च, गुलहठी और मिश्री मिला कर रख दें, इस मिश्रण को एक चुटकी शहद के साथ मिला कर खाने से गले की तकलीफ में लाभ होता है तथा आवाज भी साफ होती है।
पाचन तंत्र संबन्धी रोगों में: काली मिर्च को किशमिश के साथ मिलाकर 2 से 3 बार चबाकर खाने से पेट के कीड़े दूर होते हैं। छाछ में काली मिर्च पाउडर मिला कर पीने से पेट के कीडे मर जाते हैं। नींबू के टुकडों से बीज निकालकर इसमें पिसा काला नमक और काली मिर्च पाउडर भर कर गर्म कर के चूसने से बदहजमी में लाभ मिलता है। एक कप गर्म पानी में 3-4 पिसी काली मिर्च के साथ नींबू का रस मिला कर पीने से गैस की शिकायत दूर होती है।
अन्य रोगों में: नमक के साथ काली मिर्च मिला कर दोतों में मंजन करने से पायरिया ठीक होता है तथा दांतो में चमक और मजबूती बढती है।
पिसी काली मिर्च को थोडे से शहद के साथ मिला कर खाने से स्मरण शक्ति बढती है। पिसी काली मिर्च को तिल के तेल में जलने तक गरम करें, ठंडा करके इस तेल को मांस पेशियों पर लगाने से गठिया के दर्द में फायदा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











