Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डायबिटीज मरीजों को पीनी चाहिए ये 5 चाय, पीते ही शुगर लेवल हो जाएगा नॉर्मल
अगर आप चाय या कॉफी पीने के शौकीन हैं, मगर डायबिटीज के वजह से आप चाय पीने से कतराते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हम आपके लिए कुछ हर्बल चाय लेकर आए हैं, जो इंसुलिन को प्रबंधित करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का काम कर सकती हैं।
आइए जानते हैं इन हर्बल चाय के बारे में जो डायबिटीज से लड़ने में आपकी सहायता कर सकती हैं।

हिबिस्कस की चाय
हिबिस्कस यानी गुड़हल की चाय को पीने से भी शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा गुड़हल की चाय के अंदर पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंट, और एंथोसायनिन जैसे गुण होते हैं। यह न केवल सूजन को कम करते हैं। बल्कि इसके जरिए इंसुलिन के प्रतिरोध में भी सुधार होता है। साथ ही यह रक्तचाप को भी संतुलित करके रखती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी के अंदर बायोएक्टिव कंपाउंड होते है, जो इंसुलिन को प्रतिबंधित करने के साथ ही शुगर को मैंटेन रखता है। वहीं एक शोध से पता चला है कि ग्रीन टी में पाया जाने वाले बायो एक्टिव कंपाउंड को एपिग्लो कैटेचिन गैलेट के नाम से जाना जाता है। यह हमारे शरीर में ग्लूकोज के प्रवाह को बेहतर करता है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है।
दालचीनी
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज को नियंत्रित करते हैं। इसके लिए आप चाहें तो दालचीनी को हर्बल चाय के अंदर डाले या रेग्युलर चाय के साथ भी इसे डालकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी का सेवन मोटापा दूर रखने के साथ ही हृदय को भी स्वस्थ रखता है।
हल्दी की चाय
डायबिटीज में हल्दी की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही ब्लड शुगर कम होता है। यह चाय दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन रक्त से ग्लूकोज के लेवल को संतुलित करता है।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल के फूल में मौजूद गुण इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। एक बर्तन में हल्की सी चाय पत्ती के साथ पानी उबालकर उसमें कैमोमाइल के साफ फूल डालकर पकाकर लें। 5-6 मिनट बाद तैयार चाय को कप में छानकर पी लें। इसके
अलावा बाजार से कैमोमाइल टी के टी बैग्स मिलते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











