Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Delhi Pollution: दिल्ली में फिर घुलने लगा हवाओं में जहर, अस्थमा मरीज न लें रिस्क, इन बातों का रखें ध्यान
Delhi Pollution : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं, और एयरबोर्न डिजीज (हवा से फैलने वाली बीमारियाँ) का जोखिम भी बढ़ गया है। जब वायु प्रदूषण के कारण हवा में हानिकारक डस्ट पार्टिकल्स, धुएं, और हानिकारक गैसों की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह न केवल फेफड़ों पर बल्कि पूरे श्वसन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालती है। इससे कुछ सामान्य और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस समय सबसे ज्यादा खतरा अस्थमा के मरीजो को हैं।
आइए जानते हैं कि कैसे दिल्ली में पॉल्यूशन का बढता लेवल आपके श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता हैं। हो सकती हैं ये सामान्य और गंभीर समस्याएं।

एयरबोर्न डिजीज: वायु प्रदूषण में उपस्थित सूक्ष्म कण और हानिकारक तत्व संक्रामक बीमारियों को बढ़ावा देते हैं, जैसे कि फ्लू, ब्रोंकाइटिस, और निमोनिया।
एलर्जी और अस्थमा: प्रदूषण एलर्जी प्रतिक्रियाओं और अस्थमा के मामलों को बढ़ा देता है। ये समस्याएं विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक हो सकती हैं।
दिल और फेफड़े के रोग: लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से दिल और फेफड़े की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे हृदयाघात, हृदय रोग, और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)।
स्वास्थ्य का ध्यान रखने के उपाय
मास्क का इस्तेमाल: बाहर जाते समय हमेशा N95 या इससे उच्च क्षमता वाले मास्क पहनें।
घरों के अंदर रहें: जब तक जरूरी न हो, घर के बाहर न निकलें, खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण स्तर ज्यादा होता है।
एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल: घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करके हवा को साफ रखा जा सकता है।
भरपूर पानी पिएं: शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
संक्रमण से बचाव: सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ से बचें, और हाथों को नियमित रूप से धोएं।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए यह जरूरी है कि लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और साथ ही प्रदूषण को कम करने के उपायों में योगदान दें। आइए जानते हैं कि कैसे ये दम घोंटू हवा आपको बीमार कर सकती हैं और अस्थमा के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखने की जरुरत हैं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











