Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ये 5 प्लांट घर को रखते हैं पॉल्यूशन फ्री, आज ही लगाए और फ्रेश हवा खाएं
दिल्ली में इन दिनों हवा प्रदूषित हो चुकी है। कई लोग घरों में प्रदूषित हवा से बचने के लिए एयरप्यूरीफायर का इस्तेमाल करने लगे हैं। हवा में मौजूद धूल, धुआं, पोलन और अन्य हानिकारक कणों को फिल्टर करके हवा को शुद्ध करते हैं। वैसे आपको बता दें कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जो हवा को प्यूरीफायर कर वातावरण को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
ये पौधे हवा से हानिकारक टॉक्सिन्स और प्रदूषकों को हटाते हैं और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। कुछ पौधे खासतौर पर प्रभावी होते हैं और घर के अंदर की हवा को स्वच्छ और ताजा बनाए रखने में मदद करते हैं। यहां कुछ बेहतरीन एयर-प्यूरिफायर प्लांट के बारे में बता रहे हैं, जो हवा की ताजगी को बनाए रखते हैं।

स्नेक प्लांट (Sansevieria)
स्नेक प्लांट हवा से फॉर्मल्डेहाइड, बेंजीन और ट्राईक्लोरोइथिलीन जैसे हानिकारक रसायनों को हटाता है।
इसे कम रोशनी और पानी में भी जीवित रह सकता है, जिससे यह घर के किसी भी कोने में लगाने के लिए उपयुक्त है।
रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे यह बेडरूम के लिए आदर्श पौधा है।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा न केवल हवा को साफ करता है बल्कि इसके पत्तों में औषधीय गुण भी होते हैं। यह फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन जैसे टॉक्सिन्स को हटाने में सहायक होता है। इसे धूप में रखना चाहिए, क्योंकि यह एक सुकेन्ट पौधा है जो तेज रोशनी में बेहतर बढ़ता है।
मनी प्लांट (Pothos)
मनी प्लांट हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे प्रदूषकों को हटाता है। यह आसानी से बढ़ने वाला और कम देखभाल में पनपने वाला पौधा है। इसे कमरे के कोनों में लटकाने या सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अरेका पाम (Areca Palm)
अरेका पाम हवा को ह्यूमिड करता है और हवा से टॉक्सिन्स को दूर करता है। यह बड़े आकार का पौधा होता है, इसलिए इसे लिविंग रूम या खुले स्थानों पर रखा जा सकता है। कम रोशनी में भी यह आसानी से जीवित रह सकता है।
पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली घर के अंदर के टॉक्सिन्स जैसे फॉर्मल्डेहाइड, बेंजीन और अमोनिया को हटाने में सहायक होता है। इसकी खूबसूरत सफेद फूल वाली बनावट घर में सुंदरता भी जोड़ती है। इसे अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन यह छाया में बेहतर बढ़ता है।
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
स्पाइडर प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डेहाइड, और अन्य टॉक्सिन्स को दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है। यह बच्चे और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित पौधा है। यह तेजी से बढ़ता है और कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है।
बैंबू पाम (Bamboo Palm)
बैंबू पाम एक शानदार एयर प्यूरीफायर है जो फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन जैसे हानिकारक टॉक्सिन्स को दूर करने में सहायक है। यह पौधा आसानी से ऊँचाई में बढ़ता है, जिससे यह घर में एक हरे-भरे सजावट का काम भी करता है। इसे आंशिक धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। इन पौधों को घर में रखने से न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि यह प्राकृतिक तरीके से घर को सजाने और शांत वातावरण बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











