Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Covid-19 Update: तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, नोएडा में 3 बच्चे संक्रमित, जानें अस्पतालों में कैसी तैयारी
Covid-19 Update: देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते कुछ घंटों में रायपुर, गुजरात, भोपाल और नोएडा में भी कोविड के नए केस मिले हैं जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अब देश में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 4265 हो गई है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कोरोना को लेकर चिंता जताई है और सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 और 5 जून को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। ये सब कुछ तैयारियों के चलते किया जा रहा है ताकी बढ़ते केसों से निपटा जा सके। आइए जान लेते हैं कि कौन से राज्य में कोविड के कितने केस मिले हैं।
हरियाणा में कोविड के कितने केस
रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में कोरोना के 16 नए केसों की पुष्टि हो गई है। बता दें कि इनमें से 11 मरीज गुरुग्राम और 5 फरीदाबाद के हैं। अब हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई है। वहीं भोपाल में भी एक नया कोविड का केस सामने आया है। अब कुल संख्या 7 के पार पहुंच गई है।

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र में क्या हाल
अब बात कर लेते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल की वहां कोरोना का क्या हाल है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ रही है। अब डरना तो लाजमी है क्योंकि इससे पहले भी कोविड अपना विकराल रूप दिखा चुका है जिसमें कई लोगों के दीपक बुझ गए, माताओं की गोद सूनी हो गई, महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। महाराष्ट्र में भी कोरोना के 86 नए मरीज मिले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र केरल के बाद सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव राज्य बन गया है जो चिंता की बात है।
देश में कोरोना के हुई कितनी मौतें
कोरोना का विकराल रूप तो आप पहले ही देख चुके हैं। अब कोरोना ने एक बार फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हर राज्य में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस पाए गए हैं। बता दें कि कोरोना से अब तक 37 लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है।

नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के बढ़े केस
नोएडा में भी कोरोना ने तबाही मचाई हुई है। बीते दिन यानी मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए केस मिले हैं जिनमें से 3 बच्चे हैं। ऐसे में अब कोरोना के मरीजों की संख्या नोएडा में 100 के पार पहुंच गई है। वहीं गाजियाबाद में भी कोरोना के मरीजों में तेजी आ रही है। गाजियाबाद में 6 नए मामले सामने आए हैं और कुल मरीजों की संख्या 35 के पार पहुंच गई है। बता दें कि एहतियातन उनमें से 21 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है जिनका इलाज चल रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











