Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आईब्रो बनवाने गई महिला का लिवर फेल, डॉक्टर ने बताया कैसे एक मामूली गलती बनी जानलेवा
Could Eyebrow Threading Harm Your Liver : ब्यूटी पार्लर जाकर आइब्रो बनवाना आजकल महिलाओं और लड़कियों के बीच बहुत आम हो गया है। यह एक साधारण ब्यूटी सर्विस लगती है, जिसे अधिकतर महिलाएं नियमित रूप से करवाती हैं ताकि उनका लुक आकर्षक और सुंदर बने। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि थ्रेडिंग जैसी सामान्य प्रक्रिया आपके किसी बॉडी ऑर्गन को नुकसान पहुंचा सकती है? आमतौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने एक चौंकाने वाली घटना साझा की, जिसमें थ्रेडिंग बनवाने गई महिला का लिवर डैमेज हो गया।
डॉ. अदितिज धमीजा ने बताया कि महिला पार्लर में आइब्रो बनवाने गई थी और कुछ ही दिनों में लिवर फेल होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। महिला को लगातार थकान, मतली और आंखों में पीलापन जैसी समस्याएं होने लगीं।
जांच में पता चला कि उसके लिवर का काम ठीक से नहीं हो रहा था। यह महिला न तो शराब पीती थी और न ही ऐसी दवाइयां ले रही थी जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकती थीं।

थ्रेडिंग धागे के से फैला हेपेटाइटिस इंफेक्शन
डॉक्टर का कहना है कि समस्या का मुख्य कारण पार्लर में इस्तेमाल किए गए अस्वच्छ उपकरण और थ्रेड थे। थ्रेडिंग करते समय कभी-कभी त्वचा पर छोटे-छोटे कट लग जाते हैं, जिससे हल्का ब्लड निकल सकता है। यदि एक महिला के लिए इस्तेमाल किए गए थ्रेड या उपकरण को दूसरी महिला के लिए पुनः इस्तेमाल किया जाए, तो ब्लड के माध्यम से इंफेक्शन फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। डॉक्टर का मानना है कि इस मामले में हेपेटाइटिस बी या सी का संक्रमण खून के जरिए एक महिला से दूसरी महिला में फैल गया, जिससे महिला के लिवर को गंभीर नुकसान हुआ।
साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें
थ्रेडिंग करवाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी है। थ्रेड और उपकरण हमेशा नए या पूरी तरह से साफ किए गए होने चाहिए। हाथ धोने और पूरे प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपकी त्वचा पर कोई कट, घाव या इंफेक्शन है, तो थ्रेडिंग बिल्कुल न करवाएं। हमेशा किसी भरोसेमंद और साफ-सुथरे पार्लर या प्रशिक्षित प्रोफेशनल से ही थ्रेडिंग करवाएं, ताकि आपकी सेहत सुरक्षित रहे।
हेपेटाइटिस होने का खतरा
हेपेटाइटिस या अन्य लिवर इंफेक्शन का समय पर इलाज न कराना गंभीर परिणाम दे सकता है। इलाज न कराने पर लिवर फेल्योर, सिरोसिस और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए शरीर में किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पार्लर में सफाई
पार्लर में साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। सुनिश्चित करें कि आपके ऊपर इस्तेमाल किए जाने वाले मेकअप ब्रश, टॉवल और थ्रेड पूरी तरह से साफ हों। थ्रेडिंग के लिए हमेशा नए धागे का इस्तेमाल करने का आग्रह करें। इन साधारण लेकिन जरूरी सावधानियों का पालन करके आप संक्रमण के जोखिम से बच सकती हैं और सुरक्षित रूप से ब्यूटी सर्विस का आनंद ले सकती हैं।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सौंदर्य और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। थ्रेडिंग जैसी सामान्य प्रक्रिया भी अगर असुरक्षित तरीके से की जाए, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए हमेशा भरोसेमंद पार्लर चुनें और साफ-सुथरे उपकरणों का ही इस्तेमाल करवाएं। स्वास्थ्य के बिना सुंदरता अधूरी है, इसलिए अपने स्वास्थ्य को हमेशा प्राथमिकता दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











