Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कब्ज, एसिडिटी, पेट में सूजन ने कर दिया हाल बेहाल, इन हर्बल ड्रिंक्स से पाएं राहत
हमारा पेट हेल्दी रहता है तो मूड भी हर समय खुश मिजाज ही रहता है, लेकिन अगर किसी भी कारण से पेट में किसी तरह की दिक्कत, परेशानी होती है तो ना सिर्फ हमारा मूड खराब हो सकता है बल्कि पूरा दिन खराब जा सकता है। ऐसे में पेट को हेल्दी रखना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है, खासकर गर्मी के मौसम में।
गर्मी में खानपान के कारण अक्सर पेट में एसिडिटी, या कब्ज की समस्या होना आम बात है। लेकिन आप ऐसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जिससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकें। आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है। इतना ही नहीं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स को पीने से आपका पेट साफ रहता है और इससे जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिल जाता है।

पेट को साफ करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक
1. अनानास और अदरक डिटॉक्स ड्रिंक
अनानास में एंजाइम होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं, जबकि अदरक में सूजनरोधी और पाचन गुण होते हैं जो पेट फूलने की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं। आपको बस एक कप ताजा अनानास के टुकड़े और ताजा अदरक के एक छोटे टुकड़े को एक कप पानी के साथ ब्लेंड करें। बस आपका डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है। रोज सुबह एक गिलास फ्रेश जूस अपनी डाइट में शामिल करें।
2. चुकंदर और गाजर डिटॉक्स ड्रिंक
चुकंदर और गाजर दोनों ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो उन्हें पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेहतरीन बनाता है। एक चुकंदर और दो गाजर को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंडर में डालकर स्मेदी तैयार कर लें। पोषक तत्वों से भरपूर इस डिटॉक्स ड्रिंक को सुबह या मिड-डे स्नैक के रूप में आप पी सकते हैं।
3. खीरा और पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक
खीरा आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जबकि पुदीना पेट पर सुखदायक प्रभाव छोड़ने में सहायक है। बस आपको एक खीरे को एक मुट्ठी ताज़े पुदीने की पत्तियों के साथ एक कप पानी डालकर ब्लेंड करना है। बस इसे छन्नी की मदद से छान लें और आपका फ्रेश ड्रिंक तैयार है।
4. एलोवेरा डिटॉक्स ड्रिंक
एलोवेरा जूस अपने डाइजेस्टिव और डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए जाना जाता है। आपको बस एक गिलास पानी में दो बड़े चम्मच एलोवेरा जूस मिलाना है और खाना खाने से पहले इसे पीना है। इस ड्रिंक को पीने से आपका पाचन तंत्र साफ रहता है और खाना पचाने में भी मदद मिलती है।
5. हल्दी और शहद डिटॉक्स ड्रिंक
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट को रिलेक्स करने और पाचन में सुधार करने में मददगार हैं। आपको बस एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शहद को एक कप गर्म पानी में मिलाना है और इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पीना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











