Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Citrus Fruits Summer: गर्मियों में इम्यूनिटी बूस्ट करनी है, तो जरुर खाएं ये फल
चिलचिलाती गर्मी से न सिर्फ शरीर झुलस जाता है बल्कि कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी खूब रहता है। ऐसे में गर्मी से अपनी त्वचा को बचाना बेहद जरूरी है. हालांकि सिर्फ शरीर पर सनस्क्रीन लगाने और मुंह पर कपड़ा बांध लेना काफी नहीं है, मजबूत इम्यूनिटी के लिए विटामिन सी की खुराक लेना भी जरुरी है।
विटामिन सी के लिए आपको अपनी डाइट में सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, अमरूद, मोसंबी, नींबू को शामिल कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आखिर गर्मियों में विटामिन सी या सिट्रस फ्रूट का सेवन क्यों जरूरी है।

एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है विटामिन सी
विटामिन-सी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। फ्री रैडिकल्स से बचने के लिए आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत पड़ती है। आपकी त्वचा सूरज की तेज किरणों तथा प्रदूषण के खतरे से खुद को बचा सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप विटामिन-सी का सेवन गर्मियों में करें।
कोलेजन का उत्पादन भी करते हैं ये फ्रूट
शरीर को विटामिन-सी, कोलेजन का उत्पादन करती है। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो त्वचा में लचीलापन लाता है और त्वचा को स्मूथनेस प्रदान करता है। ये गर्मियों में त्वचा को प्रोटेक्ट करने का काम भी करता है
इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं
जितने भी सिट्रस फ्रूट है, उनमें विटामिन-सी खूब पाया जाता है। विटामिन सी गर्मी में हमारी बॉडी को उसके हिसाब से एडजस्ट करने का काम करता है। इसके अलावा अपनी बॉडी के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

शरीर को रखते है ठंडा
नींबू, अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपके पेट में भोजन को तोड़ने में मदद करने के साथ पाचन में सहायता करते हैं। खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ये शरीर के तापमान को कम करने और ऊर्जा के स्तर को बहाल करने में सहायता कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











