Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chuhare Ka Halwa Recipe In Winter : सर्दियों में शरीर को फौलादी बनाता है छुहारे का हलवा, जानिए बनाने का तरीका
सर्दियों में गर्मागर्म हलवा खाना किसे पसंद नहीं हैं। गाजर का हलवा, दाल का हलवा और सूजी हलवा तो इस सीजन में हर कोई खाता है। लेकिन क्या आपने कभी छुहारे का हलवा खाया है? छुहारे का हलवा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। सर्दियों में तो छुहारे का हलवा शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

छुहारे में मौजूद पोषद पोषक तत्व
छुहारों में सिलेनियम, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन,
फॉस्फोरस, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
एनिमिया की समस्या दूर करे
एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एक समस्या है। जब शरीर में खून की कमी होती है, तो एनीमिया की समस्या हो जाती है। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से जूझ रही हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो आप छुहारे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में काफी अच्छी मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी छुहारे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में समृद्ध मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। छुहारे का हलवा खाने से हृदय की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। अगर आप खुद को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सर्दी में छुहारे का हलवा खा सकते हैं।
हृदय रोगों का खतरा कम करें
छुहारे का हलवा हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में मदद करता है। दरअसल, छुहारे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी एपोप्टोटिक गुण होते हैं, जो दिल के दौरे को रोकने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा छुहारे के सेवन से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी कम कर सकता है।
सर्दी में स्ट्रॉन्ग करता है इम्यूनिटी
अगर आप सर्दी में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको ये हलवा जरूर ट्राई करना चाहिए। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का अच्छा उपाय है।
रात में पेशाब करने के वाले बच्चों के लिए फायदेमंद
जो बच्चे रात को बिस्तर में पेशाब करते हैं उनके लिए छुहारे का हलवा बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक चम्मच छुहारे का हलवा दूध के साथ लेने पर रात को बच्चों का बिस्तर पर पेशाब बंद हो जाता है। यह शरीर को अंदर से गर्मी देता है।
रेसिपी
आवश्यक सामग्री
दूध - ½ लीटर
छुहारा - 200 ग्राम
चीनी - 100 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ नारियल - 2-3 चम्मच
देशी घी - 4-5 चम्मच
काजू - 10 से 12
बादाम - 10-12
किशमिश - 10-12
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं छुहारे का हलवा
छुहारा हलवा तैयार करने के लिए सबसे पहले छुहारे को करीब 6 से 8 घंटे दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद सभी छुहारे से बीजों को निकालकर ग्राइंडर की मदद से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। काजू, बादाम और अन्य ड्राईफ्रूट्स को अच्छी तरह से काट लें। अब एक पैन लें, इसमें घी डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इस पैन में छुहारे का पेस्ट डालकर इसे सुनहरा होने तक अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें चीनी और दूध डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब इससे दूध अच्छी तरह से सूख जाए, तो गैस को उतार लें। इसके बाद इसके ऊपर ड्राईफ्रूट्स डाल लें। लीजिए आपके छुहारे का हलवा तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











