Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में हड्डियों को रखना है लौहे जैसा मजबूत, जरुर पीएं गाजर का जूस, यकीनन मिलेंगे ये 6 फायदें
Carrot juice health benefits for winter : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पूरी तरह से खानपान बदल जाता है। साग-सब्जियों से लेकर फल फ्रूट तक। बाजार में अब गाजर आनी भी शुरू हो गई है। गाजर में फैट न के बराबर होता है, लेकिन पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है, जैसे- सोडियम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 आदि होते हैं।
इन पौष्टिकताओं के कारण गाजर को कान का दर्द, मुंह का बदबू,पेट दर्द जैसे बीमारियों के लिए गाजर के जड़, फल और बीज का इस्तेमाल औषधि के लिए किया जाता है। सर्दी के मौसम में गाजर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर एक से बढ़कर एक फायदे पा सकते हैं-

गाजर के जूस में मौजूद पोषक तत्व
गाजर का जूस पेट और आंखों के लिए बहुत हेल्दी होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस, थायमिन, कॉपर, कई तरह के विटामिंस जैसे विटामिन ए, सी, डी, के आदि होते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
गाजर के जूस में कैरोटीनॉयड का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जिसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन शामिल होते हैं। जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। गाजर आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है और यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए रोजाना गाजर का जूस पिएं।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद
गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।
इम्यूनिटी बढ़ाने में फायेदमंद
एक गिलास गाजर के रस में काफी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्यून पावर को बढ़ाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन के, फासफोरस और पोटेशियम होता है। इतना ही नहीं पोटेशियम से भरपूर गाजर आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में मदद करती है। यह सोडियम के दुष्प्रभावों को बेअसर करती है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है। आप इसे सब्जी, सूप और जूस में शामिल कर सकते हैं।
खांसी ठीक करने के लिए फायदेमंद
गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है। सर्दियों में खांसी ठीक करने का यह एक उत्तम इलाज है।
दिल की बीमारी से बचाएं
सर्दियों में हार्ट की समस्याएं बढ़ जाती है। दिल की बीमारी से बचना है तो गाजर का जूस पिएं। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बैलेंस में रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा तो हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधित अन्य समस्याओं के होने का रिस्क भी काफी हद तक कम हो जाता है।
कब्ज से दिलाएं राहत
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में बेहद कारगर है गाजर का जूस। जिन लोगों को कब्ज, पांचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें गाजर का जूस अवश्य पीना चाहिए। फाइबर पेट को साफ करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











