Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Winter Soup : ठंड में न जकड़ लें खांसी जुकाम, पिएं ये ताकतवर सूप, तुरंत मिलेगा आराम
Winter Immunity Booster Soup : सर्दी आते ही इम्यूनिटी में बदलाव आने लगते हैं। जाड़े में बेहतर इम्यूनिटी वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं लेकिन वहीं कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग बार-बार सर्दी और ठंड के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सर्दी के मौसम में स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए आप खानपान पर ध्यान दें।
सर्दियां वैसे गर्म खानपान के लिए होता है। हरी सब्जियां और ढ़ेर सारा सूप। सर्दी में खांसी जुकाम बहुत कॉमन समस्या हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए गाजर और अदकर का सूप पीना चाहिए जो आपके सेहत की प्रतिरोधक क्षमता बूस्टर सूप के रूप में जाना जाता है। चलिए जानते हैं कि गाजर और अदरक का सूप शरीर के लिए कितना फायदेमंद है और साथ ही जानेंगे इसे बनाने का तरीका। कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों ने इस सूप का खूब सेवन किया था। आइए आप भी जानिए इस सूप को पीने के चमत्कारी फायदे-

इम्यूनिटी को बूस्ट करें
गाजर में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बीमारियों का शिकार होने से रोकते हैं। वहीं अदरक की बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ ढेर सारा विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। इस सूप से सेवन से बॉडी अंदर से मजबूत होती है और शरीर गर्म रहता है। और गाजर के जूस को वैसे खांसी के लिए बेस्ट सीरप माना जाता है।
शरीर को गर्मी प्रदान करे
ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी है और ऐसा न होने पर सर्दी व जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती है। गाजर और अदरक का सूप शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है, जिससे ठंड लगने से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
पाचन में सुधार
खराब पाचन प्रणाली में सुधार करने के लिए भी गाजर और अदरक के सूप का सेवन किया जा सकता है। सर्दियों के दिनों में हम अक्सर भारी खाना खा लेते हैं, जिसे पचाने में काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में गाजर और अदरक का सूप पीने में काफी फायदा मिल सकता है।
गले के खराश में फायदेमंद
अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गाजर और अदरक के सूप का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण गले में होने वाले खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं गाजर और अदरक का सूप
सबसे पहले अदरक और गाजर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। अब एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कीजिए और उसमें लहसुन औऱ प्याज डालकर भून लीजिए। इसमें जीरा और काली मिर्च और नमक स्वादानुसार डालिए। इसके बाद अदरक डालकर हल्का सा भूनिए और दो कप पानी इसमें एड कर दीजिए। पहला उबाल आने पर कटा हुआ गाजर भी इसमें डालकर कुछ देर उबलने दीजिए। करीब 10 मिनट उबलने दीजिए ताकि गाजर अच्छे से पक जाए। अब इसे पैन से उतार कर बाउल में डालिए और हरे धनिए से गार्निश कीजिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











