Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Car AC Tips: कार में एसी ऑन करने के बाद न करें ये काम, वरना चली जाएगी आपकी कीमती जान
Car AC Tips: गर्मियां आते ही लोग घूमने के लिए पहाड़ों पर या लम्बी यात्रा पर निकल जाते हैं। ताकि वो आराम कर सकें और सुकून के दो पल बिता सकें। आजकल शहरों में गर्मी के आतंक ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। लोग बिना एसी के दो मिनट भी रह नहीं पाते हैं।
इसलिए लोग ऑफिस आ रहे हो या वैकेशन पर जा रहे हो गाड़ी में एसी चलाकर जरूर रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गाड़ी का एसी भी आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, गाड़ी में एसी चलाकर एक मामूली सी गलती आपकी जिंदगी को निगल सकती है। आइए बताते हैं कि कार की एसी में वो कौनसी गलती है, जिसे करने से बचना चाहिए।

एसी चलाकर न करें ये गलती
गर्मियों के दौरान लोग अक्सर गाड़ी में सफर करने हुए एसी ऑन रखते हैं। लंबे सफर पर एसी चलाने से ड्राइवर और पैसेंजर्स को काफी राहत मिलती है। कई बार लोग गाड़ी को एक जगह रोककर या चलती गाड़ी में एसी चलाकर आराम से सो भी जाते हैं। आपकी ये ही एक गलती जान पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते है कैसे और इसे जुड़े सेफ्टी टिप्स के बारे में।
क्या होता है नुकसान?
लंबे समय तक कार का एसी चलाकर सोने से बाहर की गैस अंदर भर जाती है। कार में सवार व्यक्ति सोते समय कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। वहीं इंजन से निकलने वाली मोनोऑक्साइड गैस भी केबिन में जमा होने लगती है। जब यह दोनों ही जहरीली गैस केबिन में भरने लगती हैं तो कार में बेखबर होकर सो रहे व्यक्ति को इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता है। लंबे समय तक इन गैस की संपर्क में आए व्यक्ति के शरीर में लकवा होने का डर रहता है और कई बार दम भी घुटने से भी जान जा सकती है।
कैसे रहें सुरक्षित
कार में कभी भी एसी चलाकर नहीं सोना चाहिए। अगर किसी वजह से आपको कार के अंदर सोना ही पड़े तो कार के शीशों को हल्का सा खोलकर रखें। ऐसा करने से वेंटिलेशन बना रहेगा और बाहर की साफ हवा भी अंदर आती रहेगी। वरना गाड़ी का री-सर्कुलेशन मोड बंद करके सोएं। ऐसा करने से अंदर की हवा बाहर निकलती रहेगी। इन सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखने से किसी बड़ी घटना को होने से टाल सकते हैं।
समय-समय पर करवाते रहें सर्विस
समय-समय पर गाड़ी की एसी सर्विसिंग करवाने से केबिन में एसी चलाकर रखने से हानिकारक गैस अंदर आने का खतरा कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











