Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
स्किन की चाहते हैं लंबी उम्र, नारियल के साथ इस एक खास चीज को मिलाकर लगाएं
स्किन की केयर करने के लिए हम सभी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनकी केयर करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करें। इनका प्रभाव दिखने मेंं समय भले ही थोड़ा अधिक लगे, लेकिन यह लंबे समय तक रहता है। साथ ही साथ, नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से स्किन को होने वाले किसी
भी तरह के डैमेज की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इन्हीं नेचुरल चीजों में शामिल हैं नारियल का तेल और हल्दी। इन दोनों को ही सेहत और स्किन दोनों के लिए लाभकारी माना गया है। अक्सर इन दोनों को ही हम अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप इन दोनों नेचुरल इंग्रीडिएंट को मिक्स करके स्किन पर अप्लाई किया जाता है तो इससे क्या प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

स्किन के लिए नारियल तेल के फायदे
नारियल का तेल स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। यह ना केवल स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, बल्कि नमी को लॉक करके स्किन को पर्यावरण प्रदूषकों से भी प्रोटेक्ट करता है।
स्किन के लिए हल्दी के फायदे
हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल नियमित रूप से खाने में किया जाता है। लेकिन यह स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को अधिक यूथफुल बनाते हैं। साथ ही, अपने हीलिंग गुणों के कारण हल्दी मुंहासों से लड़ने और यहां तक कि काले धब्बों को कम करने में मददगार है।
नारियल तेल और हल्दी को मिक्स करना
नारियल तेल में हल्दी को मिक्स करके अप्लाई करना एक अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। जब इन्हें एक साथ इस्तेमाल किया जाता है तो इससे इरिटेटिड स्किन शांत होती है, एक्ने की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही साथ, आपकी स्किन पर मौजूद स्पॉट्स आदि की उपस्थिति भी कम होती है। यह स्किन को टाइटन और लाइटन करने में भी मददगार साबित हो सकती है।
यूं करें अप्लाई
नारियल तेल और हल्दी को स्किन पर अप्लाई करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिक्स करें। अब अपनी स्किन को क्लीन करके इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। आप इसे करीबन 15-20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, स्किन को गर्म पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें।

बनाएं फेस मास्क
नारियल तेल और हल्दी की मदद से एक बेहतरीन फेस मास्क भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले एक बाउल में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू का रसए 1 बड़ा चम्मच कच्चा मनुका शहद और तीन बड़े चम्मच एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसका एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब अपनी स्किन को क्लीन करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीबन 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, एक गर्म नम फेस क्लॉथ से चेहरे को साफ कर लें। आप सप्ताह में एक से दो बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाएं स्किन टाइटनिंग मास्क
अगर आप एजिंग के साइन्स को कम करना चाहती हैं या फिर अपनी स्किन को अधिक टाइटन दिखाना चाहती हैं तो नारियल तेल और हल्दी के साथ एक एग व्हाइट को मिक्स करके स्किन पर अप्लाई करें। इसके लिए आप आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच नारियल का तेल और एक अंडे का सफेद भाग मिक्स करें। इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। अब आप इसे अपनी स्किन पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। आप सप्ताह में एक से दो बार इस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











