Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कॉफी पीने से बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रिसर्च में सामने आई चौंकान्नें वाली बात
दुनियाभर में कॉफी पीने वालों की संख्यां कम नहीं हैं। करोड़ों लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती है। कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जो कॉफी एडिक्ट हो जाते हैं। सुबह से शाम तक में कम से कम 6-7 कप कॉफी पी ही लेते हैं। कॉफी प्रेमियों को कितने कप कॉफी पिला दो, उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं होती है लेकिन इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि कॉफी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में कॉफी पीने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है? आइए जानते हैं इस बारे में।

मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर पर होने वाले असर को लेकर कई स्टडी की गई हैं। कुछ स्टडी में कहती है कि कॉफी पीने से ब्लड वेसल्स का साइज कम हो जाता है, जिसकी वजह से अस्थाई तौर पर ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। हालांकि इससे हाइपरटेंशन की बीमारी को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं कुछ स्टडी में कहा गया है कि कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स पर पॉजिटिव असर डालती हैं और जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर के मरीजों को कॉफी से परहेज करने की जरुरत नहीं हैं।

हाई ब्लड प्रेशर का बढ़ता है खतरा?
साल 2017 में सामने आई एक स्टडी में सामने आया था कि लंबे समय से कॉफी पीने के आदी लोगों के ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक असर होता है। हर दिन 7 कप कॉफी पीने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 9% तक कम हो जाता है। हालांकि रोजाना 7 कप से ज्यादा कॉफी पीने वालों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा 1% तक बढ़ जाता है। लेकिन कॉफी और हाई ब्लड प्रेशर को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। कॉफी का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरीके से होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











