Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Budget 2024: 9-14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन, जानें इसे लगाने के फायदे
Health budget 2024: अंतरिम बजट 2024 में महिलाओं की सेहत पर खास ध्यान दिया गया है और इसी के तहत हेल्थ सेक्टर में बड़ी घोषणा की गई है। इसके लिए अब भारत सरकार बाकी बीमारियों की रोकथाम के लिए उपलब्ध टीकों की तरह ही सर्वाइकल कैंसर के लिए व्यापक रूप से टीकाकरण शुरू करेगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर ( गर्भाशय ग्रीवा में होने वाले कैंसर के लिए) टीकाकरण को बढ़ावा देगी।

9-14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त टीका
इतना ही नहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा कि है कि सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन यानी HPV Vaccine के टीके 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री होंगे। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी ताकि जानकारी के साथ महिलाओं और लड़कियों तक इस वैक्सीन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही एक शोध सामने आया था जिसमें बताया गया था कि जिन लड़कियों ने 9 से 14 की उम्र में सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाया उनमें से एक को भी सर्वाइकल कैंसर नहीं हुआ। ये पब्लिक हेल्थ स्कॉटलैंड द्वारा स्ट्रैथक्लाइड और एडिनबर्ग विश्वविद्यालयों का शोध था जो कि स्कॉटलैंट की लड़कियों पर किया गया था। इन लड़कियों ने 9 से 14 की उम्र में HPV Vaccine लिया था और उन्हें 25 से 30 साल की उम्र तक ये बीमारी नहीं हुई थी।
महिलाओं के लिए जानलेवा है सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर दुनियाभर में महिलाओं के लिए दूसरी सबसे घातक बीमारी है। यह कैंसर योनि से शुरू होकर मूत्राशय, मलाशय से लेकर फेफड़ों तक में बहुत तेजी से फैलता है। यह बीमारी पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण की वजह से होती है। जो महिलाएं ज्यादा धूम्रपान करती हैं या इम्यूनिटी को दबाने वाली दवाओं का ज्यादा सेवन करती हैं, उन्हें इस कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
- सेक्स के दौरान दर्द होना
- पीरियड के बाद ब्लीडिंग
- सेक्स के बाद खून बहना
- मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग होना
- तेज गंध के साथ योनि से डिस्चार्ज होना
- पांव में सूजन आना
जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर का टीका?
HPV Vaccine सर्वाइकल कैंसर का टीका है। बता दें कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन (Human papillomavirus vaccines) ऐसे टीके हैं जो कुछ प्रकार के ह्यूमन पेपिलोमा वायरस द्वारा संक्रमण को रोकते हैं। उपलब्ध एचपीवी टीके दो, चार या नौ प्रकार के एचपीवी से बचाते हैं। सभी एचपीवी टीके एचपीवी प्रकार 16 और 18 से रक्षा करते हैं, जो सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा खतरा पैदा करते हैं।
किस उम्र में लगा सकते हैं
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव करना सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जरूरी है। और सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने से इस वायरस को रोका जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर का इंजेक्शन 9 साल की उम्र की लड़की से लेकर 45 साल की उम्र तक ही हर महिला को लगवाना चाहिए। इस वैक्सीन के आपको तीन डोज दिए जाते हैं, पहला वैक्सीन लगवाने के बाद आपको अगले महीने दूसरा वैक्सीन लगवाना होता है और तीसरा वैक्सीन आपको 6 महीने के बाद लगाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











