Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Breast Acne Remedies: हार्मोनल गड़बड़ी से हो जाते है ब्रेस्ट एक्ने, घर पर ऐसे करें ठीक
मुंहासे आमतौर पर तब होते हैं जब एक बाल कूप अतिरिक्त सीबम से भर जाता है। यह एक तेल होता है जो हमारी त्वचा द्वारा स्वाभाविक रूप से खुद को मॉइस्चराइज रखने के लिए उत्पादित किया जाता है। जब हमारी त्वचा अतिरिक्त सीबम को खत्म करने में असमर्थ होती है, तो यह अक्सर हमारी त्वचा के छिद्रों में फंस जाती है। आखिरकार, यह मुंहासे का कारण बनता है। ऐसा ही ब्रेस्ट एक्ने के साथ भी होता है।
ब्रेस्ट एक्ने होने की वजह
हार्मोनल बदलाव के वजह से
हार्मोनल परिवर्तन की वजह से मुंहासें आपके शरीर के हिस्सों को प्रभावित करती है, यह आपकी ब्रेस्ट को भी प्रभावित कर सकती है। शरीर में पुरुष हार्मोनल में वृद्धि की वजह से अतिरिक्त सीबम निकलने लगता है जिससे ये मुंहासे होते हैं।

तनाव
तनाव शरीर में कोर्टिसोल छोड़ता है और यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक होता है। तनाव सीबम पैदा करने वाली ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिस वजह से ये ग्रंथियां अधिक तेल का उत्पादन करती हैं, जिससे मुंहासे होने लगते हैं।
ब्रेस्टफीड में इंफेक्शन
अगर आप ब्रेस्टफीडिंग मां है तो संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। स्तन में पिंपल्स के साथ चकत्ते, दर्द और खुजली हो सकती है और ये संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
डाइट भी हो सकती है वजह
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, ट्रांस और सैचुरेटेड फैट, दूध और अन्य डेयरी प्रोटीन से भरपूर आहार स्तन पर मुंहासे पैदा कर सकता है। रक्त में अतिरिक्त इंसुलिन होने से तेल ग्रंथियां अधिक तेल का उत्पादन कर सकती हैं, जिससे स्तन मुंहासे के प्रकट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

डॉक्टर के पास कब जाएं?
- अगर इन मुंहासों में कोई खुजली हो रही है?
- ब्रेस्ट में दर्द हो रहा है।
- -रैशेज होने पर।
- अगर किसी तरह का डिस्चार्ज हो रहा है।
- स्किन लाल हो गई।
- पस जम गई है तो यीस्ट इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे करें इलाज
- तनाव से मुंहासे बढ़ जाते हैं। इसलिए बस योग या मेडिटेशन करके शांत रहें। स्तन और निपल्स पर नजर आने वाले अधिकांश मुंहासे आम हैं, इसलिए चिंता न करें अगर ये बढ़ते है तो डॉक्टर से सलाह लें।
- स्तनों पर फुंसियों को कम करने के लिए, ढीले-ढाले और कपड़े चुनें और अपनी ब्रा और शर्ट को बार-बार धोएं।
- प्रोसेस्ड और ज्यादा ऑयली फूड खाने से परहेज करें।
- मुंहासे वाली जगह को बार-बार न छुएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











