Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या है ज्यादा हेल्दी बूंदी या खीरे का रायता, रात में खाते हुए इस बात का रखे ख्याल
गर्मियां आते ही खाने के साथ रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देता है बल्कि इसे खाते ही पेट भी ठंडा-ठंडा सा लगने लगता है। वैसे तो रायते की बहुत सारी वैरायटीज उपलब्ध हैं, लेकिन अमूमन घरों में खीरे या बूंदी का रायता ही ज्यादा बनता हैं। बूंदी का रायता और खीरे का रायता खाने में दोनों ही टेस्टी होते हैं लेकिन जब बात जब सेहत की हो, तो हमें इस तरफ ध्यान देने की जरुरत है कि कौन सा रायता सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

खीरे का फाइबर पाचन बढ़ाता है
खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी होता है। इसके अलावा खीरे में फाइबर,(Fiber) कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम पोषक तत्वों होते है। अगर आप वेटलॉस करना चाहते हैं, तो खीरे में मौजूद फाइबर पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। खीरा का रायता खाने से पेट में भारीपन भी नहीं रहता है साथ ही इसको खाने से पेट हल्का और ठंडा रहता है।
बूंदी से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है
बेसन से बनने वाली बूंदी को तेल में छान कर बनाया जाता है जिससे इसका दही के साथ सेवन करना टाइप 2 डायबिटीज का खतरा पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं, बूंदी को क्योंकि तेल में तला जाता है जिससे इसको वो लोग भी नहीं खा सकते हैं, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है। बूंदी अगर ज्यादा बासी है तो एसिडिटी भी कर सकती है।

रात में रायता खाना कितना हेल्दी है?
गर्मियों में ज्यादात्तर लोग रात में रायते का सेवन करना पसंद करते हैं, अगर आप 7 बजे तक अपना खाना खा लेते हैं। क्योंकि इसके बाद रायते का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि रायता की तासीर ठंडी होती है इसको दही और खीरा दोनों से मिलाकर बनाया जाता है। देर से खाने पर सर्दी जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। और एसिडिटी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











