Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sridevi Diet: बोनी कपूर ने किया खुलासा, सॉल्ट फ्री डाइट की वजह से हुई श्रीदेवी की मौत, जानिए फायदे और नुकसान
Sridevi Diet: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत से जुड़े सवालों पर आज भी रहस्य बना हुआ है। 28 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत होटल के बाथरुम टब में रहस्यमयी तरीके से डूबने से हो गई थी। हालांकि उनके मौत के इतने सालों बाद
उनके पति बोनी कपूर ने सच से पर्दा हटा दिया है। एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा कि श्रीदेवी बहुत सख्ती से क्रैश डाइट (Crash Diet) पर्दे पर सुंदर और स्लिम दिखने के लिए श्रीदेवी लंबे समय तक भूखी रहती थी। आइए जानते हैं कि क्रैश डाइटिंग क्या होती है?

सॉल्ट फ्री डाइट खाती थी श्रीदेवी
नमक शरीर में पानी को जमा कर देता है, जिसके वजह से ब्लोटिंग होती है। पानी बॉडी में न रुकें और वो स्क्रीन पर छरहरी और खूबसूरत दिखें इसलिए श्रीदेवी सॉल्ट फ्री डाइट लेती थी। जिस कारण उनका बीपी लो रहता था। बोनी कपूर ने बताया कि जब भी बाहर डिनर पर जाते थे तो श्रीदेवी बिना नमक के या सॉल्ट फ्री खाना ही खाया करती थी। मरने से पहले भी वो इसी डाइट पर थी।
शुरु से ही थी डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट
बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की तबीयत नाजुक ही रहती थी। श्री देवी का बीपी लो रहता था, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें ध्यान रखने की सलाह भी दी थी, क्योंकि एक्ट्रेस अक्सर भूखी रहती थी। बोनी कपूर ने बताया कि शुरु से ही एक्ट्रेस डाइट को लेकर कॉन्शियस और स्ट्रिक्ट रहती थी। शादी होने के बाद अक्सर नमक की कमी के चलते वो ब्लैकआउट हो जाती थी।
नागार्जुन ने भी बताया क्रैश डाइट से जुड़ा किस्सा
बोनी ने बताया कि उनकी मौत के कुछ समय बाद नागार्जुन ने बताया था कि किसी मूवी की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी बाथरुम में बेहोश हो गई थी। जिस वजह से श्रीदेवी का एक दांत भी टूट गया था। नागार्जुन ने बताया कि श्रीदेवी क्रैश डाइट फॉलो करती थी।

क्या होती है क्रैश डाइटिंग?
कम समय में जल्दी वेटलॉस के लिए कई लोग क्रैश डाइट फॉलो करते हैं। इस डाइट से महज एक हफ्ते में 3 किलो वजन कम किया जा सकता है। इस डाइट में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम और प्रोटीन बहुत ही मॉडरेट या नियंत्रित मात्रा में ली जाती है। इसे ऐसे समझ सकते हैं जैसे किसी इंसान की प्रतिदिन 2000 से 2500 कैलोरी की जरुरत होती है। वहीं क्रैश डाइट में मात्र 700 -800 ग्राम कैलोरी लेता है। ये डाइट लिक्विड बेस्ड होती है।
क्रैश डाइट के नुकसान
क्रैश डाइट में चूंकि बहुत ही कम पोषण शरीर को मिलता है, तो शरीर में कमजोरी आ जाती है। बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए यह डाइट खतरनाक साबित हो सकती है। इसे ज्यादा फॉलो करने से अवसाद, एंजाइटी, मसल्स लॉस, कमजोर हड्डियों, हेयर लॉस, डायबिटीज के जोखिम, नींद की परेशानी, ईटिंग डिसऑर्डर, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और एनीमिया की दिक्कतें हो सकती हैं।
नमक छोड़ने से क्या होता है?
एक्सपर्ट की मानें तो नमक कम करने से या पूरी तरह छोड़ देने से आपका वेट कम नहीं होगा। शरीर सही तरह से फंक्शन करें इसके लिए नमक भी जरूरी है। नमक में सोडियम अधिक पाया जाता है। इसकी अधिकता की वजह से शरीर पानी की मात्रा बढ़ती है जिससे कुछ ग्राम वजन बढ़ जाता है। नमक छोड़ने से अगर आपका वजन कुछ कम भी होता है तो यह सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही होगा। यह कम होने वाला वजन शरीर में मौजूद पानी का भी हो सकता है।

2018 में हुआ था निधन
बता दें, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हो गया था। श्रीदेवी बोनी कपूर के भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं, जिसके बाद उन्हें होटल के बाथटब में मृत पाया गया। ये एक एक्सीडेंटल डेथ थी। हालांकि श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर पर भी कई सवाल उठाए गए थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि श्रीदेवी की मौत डूबने से हुई थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











