Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Biscuits Vs Roasted Channa: बिस्कुट या भुना चना, स्नैक्स में चाय के साथ क्या खाना है ज्यादा हेल्दी?
सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम की चाय, हम अक्सर कुछ हेल्दी ही खाने के लिए ढूंढते हैं। ऐसे में कई लोग सुबह और शाम की चाय के साथ रस्क, बिस्कुट, नमकीन, चने खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चाय के साथ क्या खाना बेहतर होता है?
कई लोग अपने ब्रेकफास्ट में चाय के साथ बिस्कुट शामिल करते हैं, जबकि कुछ लोग चाय के साथ भुना हुआ चना खाना पसंद करते हैं। बिस्कुट आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है जबकि भुने हुए चने आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में किसी के लिए भी चाय के साथ बेहतर ऑप्शन बिस्कुट से ज्यादा भुने हुए चने होते हैं।

डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाय के साथ बिस्कुट और भुने चने में से क्या खाना बेहतर है इस बारे में जानकारी साझा की है। डाइटीशियन मनप्रीत के अनुसार चाय के साथ बिस्कुट खाने के कई नुकसान होते हैं, जबकि भुने हुए चने को खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
चाय के साथ क्यों नहीं खाना चाहिए बिस्कुट ( biscuits Vs roasted Channa )
1. बिस्कुट में अत्यधिक संसाधित, बीएचए, और बीएचटी जैसे प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो आपके डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
2. बिस्कुट में मौजूद हाइड्रोजनीकृत वेजीटेबल ऑयल होते हैं जो आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन और दिल से जुड़ी बीमारी का कारण बनते हैं।
3. बिस्कुट में रिफाइड चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो इंसुलिन का कारण बनता है, और डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है।
4. इसमें रिफाइंड आटा होता है जो पाचन तंत्र के लिए काफी हानिकारक होता है। ये आपके पाचन तंत्र को धीमा कर देता है, जिसके कारण आंतों में समस्या होने लगती है।
5. बिस्कुट में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
चाय के साथ भुना चना खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. नाश्ते में भुना हुआ चना खाने से इंसुलिन को रेगुलेट कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
2. भुने हुए चने में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन के गुण मौजूद होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते है।
3. चने में फाइबर के गुण होते हैं जो आपके क्रिया को बेहतर रखता है।
4. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
5. भुने चने में कोलीन होता है जो शरीर की सूजन को कम करता है और कोशिकीय झिल्लियों को बनाए रखने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











