Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रात को सोने से पहले तिल के तेल से करें पैर के तलवों की मालिश, दूर होंगी ये 5 समस्याएं
Benefits Of Sesame Oil Feet Massage: रात को सोते समय पैर के तलवों की तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। आयुर्वेद में पैरों के तलवों में तेल लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेद में इसे पादाभ्यंग कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले पैर के तलवों की तिल के तेल से मालिश करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, तिल का तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद तत्व कई तरह की बीमारियों की दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से रात को सोने से पहले तिल के तेल से तलवों की मालिश करने से नींद अच्छी आती है, तनाव कम होता है और शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं पैर के तलवों की तिल के तेल से मालिश करने के फायदे के बारे में विस्तार से -

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए
पैर के तलवों की तिल के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे नसों को भी आराम मिलता है। विशेष रूप से, इससे गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
रात को सोने से पहले पैरों के तलवों की तिल के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों की थकान और तनाव कम होता, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। अगर आप रात को सोने से पहले तलवों पर तिल के तेल मालिश करेंगे, तो इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
तनाव कम करे
रात को सोने से पहले तिल के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही, यह रक्त परिसंचरण को बेहतर करता है, जिससे शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिलती है।
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए
तिल के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकता है। दरअसल, तिल के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से शरीर में गर्माहट आती है। साथ ही, यह ठंड से भी बचाव करने मदद करता है।
त्वचा को मुलायम बनाए
रात को सोने से पहले तिल के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, तिल का तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है, जिससे त्वचा मुलायम बनती है। साथ ही, इससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से तलवों पर तिल का तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











