Latest Updates
-
अनोखी परंपरा! जहां पति की डेड बॉडी के साथ सोती है पत्नी, वजह जान सुन्न हो जाएगा दिमाग -
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 11,200 करोड़ में हुआ तैयार, जानें Jewar Airport से जुड़ी 10 बड़ी बातें -
हथेली में खुजली होना शुभ या अशुभ? जानें कब मिलता है धन और कब होता है भारी नुकसान -
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती
आखा तीज पर राजस्थान में बनाई जाती हैं बाजरे की खीच, जानें फायदे और बनाने का तरीका
Akshaya Tritiya special Bajre ka khichda Recipe : अक्षय तृतीया यानी आखातीज राजस्थान का एक प्रमुख त्योहार में से एक हैं। इस दिन पर राजस्थान में पारपांरिक भोजन के रुप में बाजरे का खींच यानी बाजरे की खिचड़ी, मंगोरी (मूंग की बड़ियां) और ग्वारफली, काचरी और लालमिर्च को हल्का सा उबालकर उसकी सब्जी और इमली का मीठा पानी भी बनाया जाता है।
इस दिन चाकू से काट कर रसोई में कोई भी चीज नहीं बनाई जाती है। बाजरे का खीच राजस्थानी प्रसिद्ध व्यंजन है ग्रामीण इलाके में खूब पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं बाजरे की खीच यानी खिचड़ी खाने के फायदे।

वेट लॉस के लिए
बाजरे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। वेटलॉस के लिए यह बेहतर होता है। अपनी डाइट में इसे शामिल कर आप वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।
दिल की बीमारियों से बचाएं
इसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है। यह ठंड में शरीर को गर्म बनाएं रखता है। साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बाजरा में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है।
पाचन के लिए अच्छा
बाजरे का खीच पेट के पाचन का दुरुस्त बनाए रखता है। में इससे पेट की बीमारियां भी नहीं होती है। गैस, पेट फूलने, पेट दर्द से राहत के लिए बाजरे की खिचड़ी खानी चाहिए।
ऐसे बनाएं राजस्थानी बाजरे की खिचड़ी (How to Make Bajre ka khichda)
आवश्यक सामग्री -
- 200 ग्राम - बाजरे का दलिया
- 150 ग्राम - मूंग की मिगी
- 2 टेबल स्पून - घी
- 1 चुटकी - हींग
- 1 छोटी चम्मच - जीरा
- 2 - हरी मिर्च
- 1 इंच का लम्बा टुकड़ा - अदरक
- आधा छोटी चम्मच - हल्दी पाउडर
- हरे मटर के दाने - जितना आप चाहे
- नमक - स्वादानुसार
- 1 टेबल स्पून- हरा धनियां
बनाने का तरीका
बाजरे को साफ कर लीजिए। थोड़ा सा पानी डाल कर भिगो दें फिर पानी निकाल फेंके। इसके बाद इसे ओखली में डालकर इतना कूटिये, कि बाजरे की भूसी निकल जाए और इसकी की मिगी अलग कर ले।
कुकर में घी डालकर गरम करें और हींग और जीरा डाल दें। फिर जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल कर 2 मिनट तक भूनें। अब इस मसाले में बाजरे की मिगी और मूंग की दाल धोकर डाल दें। 2-3 मिनट तक चम्मच को मसालों में मिलाकर अच्छे से भून लें।
अब कुकर में दाल और बाजरे की मात्रा का चार गुना पानी डालकर बंद कर दें। दो धीमी आंच पर सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें।
अब कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद बाजरे की खिचड़ी को बाउल में निकालें। हरा धनिया डाल गरमा गरम बाजरे की खिचड़ी को कढ़ी, दही या अचार के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











