Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, दूर होंगी ये 5 बीमारियां
Benefits Of Kalonji Water: कलौंजी, भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल सब्जी, चटनी और अचार बनाने में किया जाता है। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। खानपान में कलौंजी का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी का पानी पिया है? जी हां, कलौंजी का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्री फिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कलौंजी का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Benefits Of Kalonji Water In Hindi) -

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिल सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे
सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जो कम हो सकता है।
एनीमिया से छुटकारा दिलाए
सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी को दूर हो सकती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
कैसे बनाएं कलौंजी का पानी ? (How To Make Kalonji Water In Hindi)
कलौंजी का पानी बनाने के लिए एक चम्मच कलौंजी के बीज को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











