Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तंत्र भी रहेगा हेल्दी
Benefits Of Cinnamon Water On An Empty Stomach: दालचीनी का इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। दालचीनी न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाती है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। इसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल सब्जी और सूप में होता है। लेकिन क्या आपने कभी दालचीनी का पानी पिया है? जी हां, दालचीनी का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट पहले इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से वजन घटाने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Subah Khali Pet Dalchini Ka Pani Peene Ke Fayde) -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
दालचीनी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम हो सकता है।
बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह लिवर और किडनी को हेल्दी रखने में मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है।
दालचीनी का पानी कैसे बनाएं?
दालचीनी का पानी बनाने के लिए रात को सोने पहले एक गिलास पानी में एक इंच दालचीनी के टुकड़े को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और फिर खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











