Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मीरा राजपूत की तरह दिखाना चाहती है फिट एंड फाइन, तो अपनाए ये फिटनेस रूटीन
क्या आप भी उन महिलाओं को देखकर आश्चर्य करते है जो प्रेगनेंसी के बाद भी उतनी ही फिट एंड फाइन है, जितनी पहले हुआ करती थी। वैसे इस तरह की महिलाओं में एक नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत का भी शामिल है। जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस से बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी मात देती है। मीरा सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती है।
आए दिन वो अपनी खूबसूरती और फिटनेस बढ़ाने वाले पोस्ट शेयर करती रहती है। तो अगर आप भी मीरा राजपूत की तरह हमेशा जवां दिखना चाहती है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्यूंकि यहां हम आपको वो सब टिप्स बताएंगे, जिन्हें मीरा ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी पाने के लिए फॉलो करती है।

मीरा राजपूत का डाइट प्लान
मीरा ये बात बहुत अच्छी तरह से जानती है कि स्वाद और सेहत को कैसे बरकरार रखना है। वह अपनी खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए रोजाना फ्रेश सलाद खाती है। साथ ही वह प्रॉपर वर्कआउट के साथ अपनी बॉडी और फिगर को एक दम मेंटेन रखती है। फ्रेश सलाद में मीरा को सबसे ज्यादा हरी सब्जियां खाना ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही वह दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर अपने आप को हाइड्रेट रखती है। बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मीरा खाने में हैवी प्रोटीन डाइट और फाइबर वाला खाना पसंद करती है।
मीरा को फ्रूट्स में सबसे ज्यादा स्ट्राबेरी और सीताफल लेना पसंद है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी स्किन और बालों को हेल्दी रखने में सहायक हैं। वहीं, सीताफल में बहुत सारे न्यूट्रीशंस पाए जाते हैं। सीताफल प्रकृति में एल्कलाइन है जो हमारे पेट में एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी12 होता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। ये हमारे शरीर में शुगर की कमी को भी कम करने में मदद करता है। वैसे जब मीरा बहुत ज्यादा खुश या बहुत ज्यादा तनाव में होती है तो वो मैगी खाना भी पसंद करती है।
मीरा राजपूत का ब्यूटी सीक्रेट
मीरा कपूर अपनी स्किन पर कच्चा दूध टोनर के रूप में लगाती हैं। इसके लिए वह कॉटन बॉल को कच्चे दूध में डूबोती है और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाती हैं। इसके अलावा स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मीरा ऑरेंज पील पैक भी अपनी स्किन पर लगाती हैं, जो उनकी रंगत को निखारने का काम करता है। अपनी स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए मीरा कपूर अपने चेहरे पर नींबू से भी मसाज करती हैं। इसके लिए वह आधे नींबू को काटकर इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर रब करती हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही चेहरे की रंगत भी बढ़ाता है। स्किन के साथ ही मीरा अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। वह खुद घर में हेयर ऑयल बनाती हैं। जिसे वो नारियल तेल, मेथी दाना, करी पत्ता, आंवला पाउडर,ब्राह्मी और नीम पाउडर के साथ ही गुड़हल के फूल को पकाकर बनाती हैं।
मीरा राजपूत का फिटनेस सीक्रेट
मीरा राजपूत का मानना है कि सुबह उठकर फ्रेश माइंड से योग करने से आपका दिन अच्छा जाता है। इसलिए वो अपने दिन की शुरूआत अनुलोम विलोम के साथ करती है। मीरा कार्डियो के लिए रस्सी कूदने जैसे वर्कआउट करती है। इससे कोर मजबूत होता है और बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ती है। मीरा स्काटस भी करती है जो लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ को बढ़ाते है और हिप्स, थाईज़ और लेग्स को टोन करते है। मीरा पुलअप्स भी करती है जो कोर को मजबूत बनाता है और एब्स को टोन करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











