Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मियों में पेट को ठंडा और बॉडी को हाइड्रेट रखता है ये जूस, न्यूट्रिशियन ने बताए इसके हीलिंग गुण
Gut-Healing Bel Juice : देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों की तबीयत पर असर पड़ रहा है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग हल्की लापरवाही से भी बीमार पड़ सकते हैं। गर्मियों में अधिकतर समस्याएं पेट से शुरू होती हैं, इसलिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है।
ऐसे में बेल शरबत एक बेहतरीन पारंपरिक पेय है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। बेल फल (Bael/Wood Apple) धार्मिक दृष्टि से पूजनीय होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है और यह पेट की जलन, कब्ज, थकान और डिहाइड्रेशन से राहत देता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा इसे गट हीलिंग ड्रिंक बताती हैं और कहती हैं कि गर्मियों में इसका सेवन पेट को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी बेल को त्रिदोष नाशक माना गया है, जो पूरे शरीर को संतुलित करता है।

बेल फल में मौजूद पोषक तत्व
बेल एक कठोर खोल वाला फल होता है, जिसके अंदर गाढ़ा और चिपचिपा गूदा होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही इसमें विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं।
बेल शरबत की सामग्री
बेल शरबत बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है, जो आमतौर पर हर रसोई में मौजूद रहती है।
- 1 पका हुआ बेल फल
- 2 गिलास ठंडा या सामान्य पानी
- 1 छोटा चम्मच गुड़ पाउडर (स्वादानुसार)
- एक चुटकी सेंधा नमक
- ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- ½ नींबू का रस

बेल शरबत बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले पके हुए बेल फल को किसी भारी वस्तु से हल्के से तोड़ें। ध्यान रखें कि इसका छिलका बहुत कठोर होता है, इसलिए सतर्कता से तोड़ें।
- अब बेल का गूदा एक बड़े बर्तन या कटोरी में निकाल लें।
- इसमें 2 गिलास पानी डालें और अच्छे से मसलें, ताकि पूरा गूदा पानी में घुल जाए। चाहें तो हाथ या चम्मच का उपयोग करें।
- इस मिश्रण को मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं।
- छने हुए रस में गुड़ पाउडर, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें।
- अब सब चीज़ों को अच्छे से मिलाएं जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए। तैयार शरबत को ठंडा करके सर्व करें। चाहें तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।
बेल शरबत के जबरदस्त फायदे
1. पाचन में सहायक
बेल शरबत पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है और विशेष रूप से कब्ज से राहत देता है। इसमें मौजूद फाइबर आँतों की सफाई करने में मदद करता है और पेट को हल्का बनाए रखता है।
2. एसिडिटी और पेट की जलन से राहत
गर्मियों में अधिक मसालेदार और तला-भुना खाने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है। बेल शरबत का सेवन करने से पेट की जलन, गैस और अपच जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।
3. ऊर्जा का स्रोत
गर्मी में थकावट और कमजोरी होना आम बात है। बेल शरबत में मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को ताजगी और ऊर्जा देती है, जिससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।
4. शरीर को ठंडक प्रदान करता है
बेल की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह लू से भी बचाव करता है, जो गर्मियों में बहुत जरूरी है।
5. डिटॉक्स गुणों से भरपूर
बेल शरबत शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह लीवर को भी डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर का संपूर्ण स्वास्थ्य सुधरता है।
6. हाइड्रेशन में मददगार
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। बेल शरबत इस कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
किन लोगों को करना चाहिए सेवन?
बेल शरबत हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए जो बार-बार पेट की समस्या से परेशान रहते हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है, लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











