Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Basant Panchami 2024: पीले रंग के फल और सब्जियां खाने के फायदे, अपनी डाइट में जरुर करें शामिल
Yellow Vegetables And Fruits Health Benefits : बसंत पंचमी पर पीले रंग का खास महत्व होता है। इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। विद्या की देवी मां सरस्वती को पीले रंग का भोग लगाया जाता है।
कई घरों में इस दिन पीले रंग का भोजन भी तैयार किया जाता है। वैसे तो किसी भी फल और सब्जी में पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन बसंत पंचमी पर खास महत्व रखने वाले कुछ पीले फल और सब्जियों के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने पर आपको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ढेर सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलेंगे।

केला
पीले रंग का केला भारत में सबसे कॉमन फल है जो लगभग पूरे साल बाजारों में उपलब्ध रहता है। पोषण के साथ केला आपके मूड को भी बेहतर करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनिरल्स शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है, अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो रोजाना केले का सेवन करें। यही नहीं केले में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है तो वेट लॉस जर्नी में ये आपका साथी बन सकता है। यह भी पढ़े -बसंत पंचमी पर इस तरह से यलो आउटफिट करें केरी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कद्दू
पीले रंग का कद्दू आपके स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी लाभदायक होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, और विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें जिंक, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। नियमित रूप से कद्दू खाने पर त्वचा मुलायम होती है। यही नहीं इससे शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन भी बूस्ट होता है जिससे त्वचा ज्यादा चमकदार और जवां नजर आने लगती है।
नींबू
छोटे से नींबू से बहुत बड़े फायदे मिलते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है। नियमित रूप से इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन-बी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी स्किन और इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नींबू वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।
अनानास
पीले रंग के अनानास में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इसका नियमित सेवन स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, फोलेट, फॉस्फोरस और विटामन-ए प्रचुर मात्रा में मौजूद रहता है। विटामिन-सी से भरपूर यह फल सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाकर कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन को बेहतर करते हैं। दिल से जुड़ी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो अनानास को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
मक्का
मकई विटामिन बी, विशेष रूप से थियामिन (आपके मस्तिष्क का स्वास्थ्य इस पर निर्भर करता है) में समृद्ध है, नियासिन (खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है), फोलिक एसिड (लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है) और पैंटोथेनिक एसिड (बी 5) शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और लिपिड चयापचय के लिए एक आवश्यक विटामिन। यह ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन, कैरोटीनॉयड से भी भरा हुआ है जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











