Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्रिटेन में जन्मा अनोखा बच्चा, गालों में धंसे हुए थे कान, इस रेयर कंडीशन के बारे में जानें
ब्रिटेन के एक कपल ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसके कान गाल पर थे और इसकी एक आंख नहीं थी। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन हर साल हजारों बच्चे गोल्डनहर सिंड्रोम नामक दुर्लभ स्थिति के कारण ऐसी कंडीशन के साथ पैदा होते हैं। इस बच्चे का नाम विन्ने जेम्स है, जिसका जन्म चार महीने पहले हुआ था।

बच्चे के जन्म पर चौंक गए माता-पिता
विन्ने के माता-पिता ग्रेस और राईस जेम्स पूरी गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन जब जन्म हुआ, तो सब कुछ उनकी उम्मीदों से अलग निकला। राईस जेम्स (26 वर्षीय पिता) ने बताया कि जब उनका बेटा पैदा हुआ, तो वह सांस नहीं ले रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत उसकी हालत को स्थिर करने के लिए उपचार शुरू किया।
कुछ समय बाद, जब पिता ने अपने बच्चे के गाल पर एक छोटा कान देखा, तो वह चौंक गए। राईस ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ था, मैं सच में हैरान था।" डॉक्टरों को भी तुरंत यह समझ नहीं आया कि यह किस कारण हुआ।
दो महीने बाद हुआ गोल्डनहर सिंड्रोम का पता
विन्ने को जन्म के बाद 65 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। कई मेडिकल टेस्ट और ऑब्जर्वेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोल्डनहर सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जो चेहरे के असामान्य विकास से जुड़ी होती है।
यह सिंड्रोम आंख, कान और रीढ़ की हड्डी के असामान्य विकास का कारण बनता है। इस स्थिति में आमतौर पर शरीर का एक पक्ष प्रभावित होता है। विन्ने के मामले में उसके शरीर का दाहिना भाग प्रभावित था, जिससे उसकी एक आंख नहीं बनी और कान असामान्य स्थान पर विकसित हुआ।
हर साल हजारों बच्चों को होती है यह समस्या
गोल्डनहर सिंड्रोम हर 3,000 से 5,000 बच्चों में से एक को प्रभावित करता है। यह एक रेयर कंडीशन है, जिसके कारण कई बार बच्चे की शारीरिक बनावट पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती।
मेडिकल ट्रीटमेंट और सर्जरी की जरूरत
विन्ने की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने डेढ़ महीने बाद ट्रेकियोस्टॉमी (Tracheostomy) की, जिसमें गले में एक छोटा छेद बनाकर ट्यूब के माध्यम से सांस लेने में मदद की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद अब वह आसानी से सांस ले सकता है।इस दुर्लभ स्थिति के कारण विन्ने को आगे चलकर कई मेडिकल प्रोसीजर और सर्जरी की जरूरत होगी।उसे एक आर्टिफिशियल आंख लगाई जाएगी। कान की पोजिशनिंग सुधारने के लिए सर्जरी की जाएगी। चेहरे के विकास के साथ आंखों को एडजस्ट करने के लिए अतिरिक्त मेडिकल प्रोसीजर किए जाएंगे।
फंडरेजर से हो रही
इन सर्जरी और मेडिकल खर्चों को पूरा करने के लिए विन्ने के माता-पिता ने एक फंडरेजर शुरू किया है। इस फंडिंग के जरिए वे अपने बेटे के इलाज और आगे की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











