Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आंखों की रोशनी हो गई है धूंधली, इन उपायों से बढ़ाएं Eyesight
बुजुर्गों के साथ आज के समय में बच्चों में भी आंखों से कम दिखने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिसका मुख्य कारण बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान और स्क्रीन टाइम का बढ़ना है। लेकिन इससे निपटने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं।
बाबा रामदेव भारत के एक योग गुरु हैं। उन्होंने भारत और अन्य कुछ देशों में टेलीविजन और योग शिविरों के माध्यम से योग अभ्यास को काफी लोकप्रिय बनाया है। बाबा रामदेव ने अपने योगासन के जरिए लोगों को बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ने में मदद की है। उन्होंने योग और आयुर्वेद के माध्यम से आंखों की रोशनी में सुधार के लिए लोगों को कई टिप्स और अभ्यास भी बताएं हैं। आज हम वैसे ही कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं आपके लिए। जिसे आपनाकर आप भी अपने आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ने के टिप्स
1. त्राटक का अभ्यास
त्राटक एक योगाभ्यास है जिसमें एक निश्चित बिंदु या वस्तु को बिना पलक झपकाए देखना शामिल है। यह अभ्यास आंखों के फोकस, एकाग्रता और आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद कर सकता है। त्राटक का अभ्यास करने के लिए एक आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं और अपने से लगभग तीन फीट की दूरी पर एक सफेद सतह पर एक मोमबत्ती जलाएं या फिर एक काला बिंदु बनाएं। जब तक आप कर सकते हैं तब तक बिना पलक झपकाए वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करें। जब आपकी आंखों से पानी आने लगे तो आंखें बंद कर लें और आराम करें। इस अभ्यास को प्रतिदिन 10-15 मिनट तक रोजाना दोहराएं।
2. आंखों की मसाज
आंखों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। अपनी आंखों का मसाज करने के लिए अपनी आंखों को बंद कर लें और हथेलियों को उन पर रखें। कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों की गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। मालिश के लिए आप बादाम या नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. आंवला का जूस पिएं
आंवला, जिसे भारतीय करौदा के रूप में भी जाना जाता है, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है जो आंखों को हेल्दी रखने और इसकी रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। रोजाना आंवले का रस पीने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दृष्टि में सुधार होता है।
4. आंखों के लिए हेल्दी डाइट लें
एक संतुलित आहार खाने से जैसे गाजर, पालक, ब्रोकोली, केल, संतरे और बादाम आपके आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। इस तरह के खाद्य पदार्थ आंखों की रोशनी में सुधार करने और आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
5. आंखों की एक्सरसाइज
आंखों की एक्सरसाइज जैसे पलक झपकना, आंखों को घुमाना और निकट और दूर की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने से आंखों के लचीलेपन में सुधार और आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। आप कोई भी एक्सरसाइज करने के लिए अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
नोट: आंखों की रोशनी बढ़ाने में ये सभी टिप्स काफी कारगर है। इसलिए याद रखें कि इसके सही परिणाम देखने के लिए कुछ दिनों तक रोजाना इन अभ्यासों को अपने रूटीन में शामिल करें। अगर आपको आंखों की कोई अन्य समस्या है, तो इन्हें करने से पहले एक बार अपने आई स्पेशलिस्ट से जरूर संपर्क कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











