Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ayurvedic Tea Recipe : पेट से जुड़ी समस्या से हो गए हैं परेशान, आयुर्वेदिक चाय पीकर लीवर करें डिटॉक्स
आज के समय में न चाहते हुए भी हम ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं जिनसे हमें बचने की जरूरत है। क्योंकि अधिकतर लोगों के पास हेल्दी और पौष्टिक भोजन पकाने के लिए समय ही नहीं होता है। इस अनहेल्दी लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे पेट और लीवर पर पड़ता है।
कई लोग अनहेल्दी फूड के कारण फैटी लीवर की समस्या का भी शिकार हो रहे हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए और लीवर को डिटॉक्स करने के लिए हम एक आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी लेकर आए हैं। इस आयुर्वेदिक चाय पीने से पेट और लीवर से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं हेल्दी लीवर के लिए आयुर्वेदिक चाय बनाने की आसान रेसिपी के बारे में...

लीवर को डिटॉक्स करने के लिए आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी ( Ayurvedic Tea Recipe )
सामग्री
* अदरक - 10 ग्राम
* मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
* हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
* नींबू का रस - 1 चम्मच
* पुदीने के पत्ते - 3-4 पत्तियां
चाय बनाने की विधि -
1. आयुर्वेदिक चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप अदरक को छीलकर कूट लें।
2. इसके बाद एक बर्तन में 2 कप पानी गर्म करें और उसमें अदरक और मेथी दाना डाल दें।
3. अब एक मिनट बाद इसमें नींबू का रस, हल्दी पाउडर और पुदीने की पत्तियां भी डाल दें।
4. अब अपनी चाय को मध्यम आंच पर आधा होने तक अच्छे से उबाल लें।
5. आपकी हेल्दी लीवर डिटॉक्स चाय तैयार है इसे एक कप में छाने और गर्मा-गर्म पिएं।
आयुर्वेदिक चाय के हेल्थ बेनिफिट्स
1. अदरक
अदरक लिवर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। अदरक में जिंजरोल और शोगोल नाम के कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो लिवर को नुकसान से बचाने का काम करते हैं।
2. मेथी दाने
मेथी के बीज में सैपोनिन नाम के कंपाउंड होते हैं, जिसमें सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो लिवर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में काफी फायदेमंद है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है जो फैटी लिवर से पीड़ित लोगों के लिए काफी जरूरी है।
3. हल्दी पाउडर
हल्दी भी आपके सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। हल्दी में एंजाइम होते हैं जो लिवर की सतह पर मौजूद वसा को जलाने में मदद करते हैं, जिससे आपकी सेहत सही रहती है।
4. नींबू का रस
नींबू आपके लिवर को डिटॉक्स करने में काफी असरदार होता है। नींबू बॉडी में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है और लिवर को अधिक पित्त का उत्पादन करने में मदद करता है जो पाचन में फायदेमंद है करता है।
5. पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियां आयरन के गुणों से भरपूर होता है जो लीवर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से पुदीना की पत्तियों का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











