Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दांतों की खोई चमक से कहीं खो गई है आपकी स्माइल, ट्राई करें आयुर्वेद के ये सीक्रेट ओरल हेल्थ टिप्स

आज के समय में लोग उन्हीं लोगों से बातचीत करना और उठना-बैठना पसंद करते हैं जो खुद को साफ-सुथरा रखते हैं। ऐसे में पीले और गंदे दांत होने पर लोग आपसे बात न करना पसंद करते हैं। अपने पीले दांतों के कारण कई बार लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। ये न सिर्फ आपकी स्माइल बल्कि आपकी खूबसूरती के लिए भी एक ग्रहण जैसा है। इससे निपटने के लिए लोग अक्सर बेकिंग सोडा, नींबू, नमक, संतरे के छिलके जैसे घरेलू उपायों को ट्राई कर-करके थक गए हैं, दांत साफ करने के लिए डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया के आयुर्वेदिक तरीकों को अपना सकती हैं।
आयुर्वेदिक तरीके से ओरल हेल्थ का रखें ख्याल
1. ऑयल पुल्लिंग
मुंह में तेल घुमाने को ऑयल पुल्लिंग कहते हैं। यह प्रेक्टिक्स मसूड़ों और दांतों से बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। यह मुंह के छालों को दूर करने में भी काफी मददगार है। ऑयल पुल्लिंग आपके मुंह की मांसपेशियों को भी एक्सरसाइज करवाने में मदद करता है, जिससे दांतों को चमक मिलने के साथ मजबूती और टोनिंग दोनों मिलती है।
कैसे करें?
ऑयल पुल्लिंग के लिए आप तिल, सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह में 10 से 1 मिनट तक इस तेल को रखकर घूमाते रहें और फिर थूक दें।
2. नीम और बबूल
अपने दांत ब्रश करने के लिए आप नीम और बबूल की टहनियों का उपयोग कर सकते हैं। ये जड़ी-बूटियां एंटी-माइक्रोबियल होती हैं। इन्हें चबाने से मुंह में एंटी-बैक्टीरियल एजेंट रिलीज होते हैं जो मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें?
नीम और बबूल की ऐसी टहनी चुनें जो आपकी छोटी उंगली जितनी मोटी हो। फिर इस ब्रश की तरह बनाने के लिए एक कोने पर बहुत देर तक धीरे-धीरे चबाएं और थोड़े-थोड़े अंतराल में बेसिन में थूकें दें। इसके बाद इससे पूरे मसूड़ों और दांतों पर ब्रश करें।
3. टंग स्क्रेपिंग
टंग स्क्रेपिंग ओरल कैविटी की सफाई और उन सभी टॉक्सिन्स को हटाने के लिए सबसे अच्छा है जो बैक्टीरिया के विकास का कारण बनते हैं जिससे प्लाक का निर्माण होता है।
कैसे उपयोग करें?
कॉपर या स्टेनलेस स्टील के टंग स्क्रेपर से अपनी जीभ को कई बार हल्के-हल्के खुर्चना है।
4. हर्बल माउथ रिंस
त्रिफला या यष्टिमधु का काढ़ा एक उत्कृष्ट माउथ रिंसर के रूप में काम करता है। ओरल हेल्थ को बनाए रखने के अलावा यह मुंह के छालों को कम करने में भी मदद करता है।
कैसे करना है?
त्रिफला या यष्टिमधु को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाएं। इसके बाद पानी को गुनगुना होने के बाद इससे अपना मुंह धो लें।
5. दिन में दो बार ब्रश करना
सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। खाने के बाद हर बार ब्रश करना जरूरी है, खासतौर पर चॉकलेट जैसे चिपचिपे खाद्य पदार्थ खाने के बाद। क्योंकि दिन में 4 से 5 बार दांतों को ब्रश करना असंभव है, इसलिए कम से कम दिन में दो बार ब्रश जरूर करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











