Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कब्ज की समस्या के कारण मूड रहता है खराब, इन आयुर्वेदिक रेमेडीज से पाएं छुटकारा
अनहेल्दी फूड, लाइफस्टाइल और पर्यावरण में बदलाव होने के कारण आज के समय में कब्ज की समस्या होना आम बात हो गई है। लेकिन कब्ज की समस्या किसी के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए आप कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन इसके बाद भी इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल पाता है।
भारत में लोग सदीयों से आयुर्वेद पर भरोसा करते आ रहे हैं। बड़ी से बड़ी बीमारी के लिए भी लोग आयुर्वेद का सहारा लेते है। ऐसे में कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी हम आयुर्वेद पर भरोसा कर सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ आयुर्वेदिक रेमेडीज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज होने के कारण
1. अनहेल्दी फूड और खान-पान पर सही से ध्यान न देना
2. कम फाइबर युक्त डाइट का पालन करना
3. पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना
4. गर्भवती महिलाओं में कब्ज एक आम समस्या है
5. एक्सरसाइज या कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना
6. बार-बार एक स्थान से दूसरे स्थान ट्रेवलिंग करना
कब्जे की समस्या के लिए आयुर्वेदिक रेमेडीज
1. त्रिफला
कब्ज के लिए सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक इलाजों में से एक त्रिफला है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। यह एक ऐसा फल है जो पेट से जुड़ी समस्या से राहत देने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। त्रिफला में ग्लाइकोसाइड गुण मौजूद होते है जो अपच और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। आप एक चौथाई त्रिफला को आधा चम्मच धनिया और इलायची का एक मिक्स पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद रोजाना इसकी चाय बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर लें।
2. वात दोष डाइट
कब्ज के आयुर्वेदिक उपचारों में से एक अपनी डाइट में बदलाव करना शामिल है। आप अपने खाने की आदतों में बदलाव कर कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। सूखे मेवे, ठंडे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स, सलाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
3. दूध और घी
दूध और घी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं, साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। बस आपको रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच घी गर्म दूध में मिलाकर पी लेना है। यह आपके शरीर में सभी विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करेगा।
4. बेल
बेल के फल का गूदा आपको कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है और मल त्याग में भी सुधार करता है। आपको आधा कप बेल के फलों का गूदा लेना है और उसमें एक चम्मच गुड़ मिलाना है। गर्मियों में आप बेल के फल के शर्बत को थोड़े से इमली के पानी और गुड़ के साथ भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे आपको कब्ज की समस्या से जल्दी राहत मिल जाएगी।
5. बाला कल्पम
कब्ज एक आम समस्या है जो बच्चों को भी हो सकता है। ऐसे में आप बच्चों को बाला कल्पम सिरप देने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि यह न केवल उनके कब्ज का इलाज करेगा बल्कि बच्चों के इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
6. बहुत सारा पानी पिएं
कब्ज की समस्या से बचने के लिए बहुत सारा पानी पीना बहुत जरूरी है क्योंकि डिहाइड्रेशन से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। अच्छे मल त्याग के लिए आपको हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने की जरूरत है। पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने और उन्हे बाहर निकालने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











