Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Uric Acid: प्रोटीन से भरपूर ये दाल गठिया के मरीजों के लिए नहीं है जहर से कम, जाने किसे खाने से बचना चाहिए
भारतीय थाली दाल के बिना अधूरी मानी जाती है। पूरे दिनभर में एक बार खाने में दाल तो जरुर ही चाहिए होती है। दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। दाल खाने से आयरन की कमी भी नहीं होती है। ज्यादात्तर घरों में आमतौर पर अरहर की दाल बनाई जाती है। क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही सिर्फ 2 सीटी में बनकर तैयार हो जाती है।
लेकिन अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है तो आपको अरहर की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह जोड़ों को जाम कर देता है। आइए जानते है कि किनको अरहर की दाल खाने से परहेज करना चाहिए?

अरहर की दाल में मौजूद पौष्टिक तत्व
पीले रंग की अरहर की दाल जिसे तूअर की दाल भी कहते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा आयरन, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सिलेनियम, मेंगनीज, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वजन कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है, लेकिन अरहर की दाल में मौजूद प्रोटीन यूरिक एसिड की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए जहर का काम करता है।
दाल में मौजूद प्रोटीन हड्डियों के ज्वाइंट्स को जाम कर देता है। वैसे तो अरहर की दाल खाने के कई सारे फायदे हैं। लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अरहर की दाल का ज्यादा सेवन जहर के समान होता है।
यूरिक एसिड बढ़ा सकता है अरहर की दाल
अरहर के दाल में यूरिक एसिड शरीर में बनने वाले टॉक्सिन होते है। ये शरीर में प्यूरीन की मात्रा अधिक होने पर तेजी से बढ़ते हैं। यूरिक एसिड खून में शामिल होकर हड्डियों के जोड़ों में चिपककर क्रिस्टल का रूप ले लेता है। यह जोड़ों में गैप बढ़ाता है, जिसकी वजह से दर्द और सूजन शुरू हो जाती है। जो जोड़ों के दर्द के बाद आगे चलकर किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। वहीं अरहर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अरहर की दाल का सेवन करते ही यूरिक एसिड मरीजों में इसका लेवल हाई होने लगता है। इसे जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ जाती है।
किडनी को भी प्रभावित करती है अरहर की दाल
यूरिक एसिड के अलावा जिन लोगों को किडनी की परेशानी रहती है। उन्हें भी अरहर की दाल का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह अरहर की दाल में भरपूर मात्रा मात्रा में मिलने वाला पोटैशियम है। पोटैशियम और प्रोटीन किडनी में पथरी बनाने के साथ ही फिल्टर पावर को कम कर देता है। इसकी वजह से किडनी में स्टोन के साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने में फेल हो जाती है.
एलर्जी में न खाएं अरहर की दाल
कुछ लोगों को प्रोटीन से एलर्जी की समस्या होती है, ऐसे में भूलकर भी रात के समय अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए। यह आपका पाचन खराब कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











