Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Apple Seeds Side effect : जहरीले होते है सेब के बीज, गलती से खा लिया तो जानें क्या होगा?
सेब एक ऐसा फल है, जो सभी को पसंद आता है और सेहत को फायदा पहुंचाता है। हालांकि सेब खाने से हमारे शरीर को जितने फायदे होते हैं, उसके बीज हमें उतना ही नुकसान पहुंचाते हैं।
लेकिन कई बार इसे खाते वक्त हम इसका बीज भी निगल जाते हैं। एक-दो सेब के बीज निगल जाने से कोई परेशानी नहीं, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह निगल लिया जाए तो काफी खतरनाक हो सकता है। सेब के बीज में साइनाइड होता है। जो काफी खतरनाक माना जाता है। ज्यादा मात्रा में सेब के बीज खाने से पेट में ऐंठन, मतली, दस्त और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि सेब के बीज खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

सेब के बीजों में होता है यह तत्व
सेब के बीजों में एमिग्डलिन नामक जहरीला तत्व मौजूद होता है। ये कंपाउंड बीज के अंदर होता है। बीज पर एक लेयर चढ़ी होती है जो इसकी सुरक्षा करती है। सेब खाते हुए अगर बीजों को चबाकर खाया जाए या वो किसी तरह टूट जाएं तो एमिग्डलिन हाइड्रोजन सायनाइड में बदल जाता है। ये बेहद नुकसानदायक होते हैं और अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। सेब ही नहीं बल्कि खुबानी, आड़ू और चेरी जैसे फल जो सभी रोजेसिए प्रजाति में आते हैं। इनके बीजों में एमिग्डलिन पाया जाता है।
कितनी मात्रा में सेब खाना होता है खतरनाक
कभी-कभी सेब के कुछ बीज आपके अंदर चले जाएं तो डरने वाली बात नहीं है लेकिन ज्यादा मात्रा में जूस या किसी और तरह से बीजों का ज्यादा सेवन करना हानिकारक होता है। सेब के प्रति ग्राम बीज में 0.6 मिलीग्राम हाइड्रोजन सायनाइड होता है। अगर व्यक्ति के शरीर में 50-300 मिलीग्राम मात्रा हाइड्रोजन सायनाइड पहुंच जाएं यानी अगर कोई व्यक्ति 80 से 500 बीज खा लें तो इंसान की मौत हो सकती है।
हो सकती हैं ये समस्याएं
अगर शरीर में तय मात्रा से ज्यादा सायनाइड पहुंच जाए तो व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, पैरालिसिस, बेहोशी हो सकती है। गंभीर स्थितियों में व्यक्ति कोमा में जा सकता है। गंभीर मामलों में उसकी मौत भी हो सकती है। छोटे बच्चों को इसका ज्यादा खतरा होता है इसलिए बच्चों को सेब खिलाते हुए ध्यान रखना चाहिए।
किन बातों का रखें ध्यान
- सेब खाने से पहले सेब के बीज बाहर निकाल लें।
- जूस या स्मूदी बनाते हुए टुकडे काटते वक्त सेब के बीज निकाल लें।
- सेब के एक दो बीज अगर पेट में चले तो चिंता का विषय नहीं लेकिन ज्यादा मात्रा में इन बीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- ब्रिटानिका की रिपोर्ट के मुताबिक सेब के बीज को भी पीसकर खाने से शरीर में टॉक्सिसिटी पैदा हो सकती है। सेब के 150 से ज्यादा बीज चबाकर या पीसकर खाना खतरनाक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











