Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Anita Hassanandani नमक के पानी से करती हैं दिन की शुरूआत, जानें खाली पेट Salt Water पीने के फायदे
salt water benefits: हाल ही में एक्टर अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि वह सुबह एक लीटर पानी में चुटकीभर नमक डालकर पीती हैं। हालांकि हो सकता है ये बात सुनकर आप चौंक जाएं लेकिन बहुत लोग है जो नमक का पानी पीते है। खाली पेट इस पानी को पीना शरीर के फायदेमंद माना जाता है।
क्या आप जानते हैं कि नमक का पानी पीने से क्या होता है, तो आपके नॉलेज के लिए बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि नमक का पानी रात में अच्छी नींद के अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं विस्तार में इसके फायदे-

पाचन को रखे स्वस्थ
पाचन को स्वस्थ रखने के लिए नमक का पानी पिएं। यह कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक या फिर सेंधा नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे पाचन बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म भी दुरूस्त रहता है।
स्किन को बनाए ग्लोइंग
स्किन के लिए भी यह पानी काफी फायदेमंद होता है। नमक वाला पानी पीने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं भी बच सकते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसे पीने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
गले की खराश को करें दूर
नमक का पानी पीने से गले की खराश दूर होती है। इस पानी के सेवन से गले में होने वाले सूजन, खुजली और दर्द से राहत पाई जा सकती है।
किडनी और लीवर को करता है डिटॉक्स
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, इसके अलावा नमक का पानी किडनी और लिवर पर जमी गंदगी को निकालकर बॉडी डिटॉक्स करता है।
मस्तिष्क के लिए अच्छा
नमक का पानी पीने से आपके मस्तिष्क भी शांत रहता है। इससे मस्तिष्क का विकास बेहतर ढंग से होता है और साथ ही स्ट्रेस और डिप्रेशन भी कम होगा।
बॉडी को रखें हाइड्रेड
नमक का पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में असरदार होता है। नमक में मौजूद सोडियम और मैग्निशियम आपके शरीर में फ्लूइड को बैलेंस करता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











