Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अमिताभ बच्चन डिनर में खाते हैं पनीर भुर्जी, जानें फायदे और रेसिपी
Paneer Bhurji benefits and recipe: अमिताभ बच्चन रात को डिनर में पनीर भुर्जी खाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बी को मायस्थेनिया ग्रेविस ऑटो इम्यून डिसीज भी है। इसलिए अभिताभ बच्चन अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखते हैं।
प्रोटीन प्राप्त करने के वेज सोर्स में पनीर एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है। लेकिन ज्यादातर लोग पनीर को पराठा, पकौड़े या सब्जी बनाने में ही उपयोग करते हैं। पनीर भुर्जी की खास बात यह है कि आप इस भुर्जी को दिन के किसी भी समय इंजॉय कर सकते हैं। सुबह एक्सर्साइज करने के बाद भी और शाम को वर्कआउट के बाद भी।

हड्डियों की मजबूती बढ़ेगी
पनीर में विटामिन-ए, फॉस्फोरस और कैल्शियम होने से हड्डियां मजबूत रहती हैं । दूध और उससे बनी चीजों में पाए जाने वाला कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत करता हैं ।
प्रोटीन से भरपूर होता है
100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। पनीर में प्राकृतिक चिकनाई होती है, जो त्वचा और अंदरूनी मांसपेशियों में नमी बनाए रखती है। जो लोग मीट, अंडे खाना पसंद नहीं करते उन्हें अपनी मसल्स को स्ट्रॉन्ग करने के लिए पनीर का सेवन करना चाहिए।
वजन रखें मैंटेन
पनीर में काफी अमाउंट में कॉन्जोकेटेड लिनोलिएक acid पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज़म को संतुलित बनाने के साथ ही और आपके वजन को नियंत्रित करती है।

आइए जानते हैं पनीर भुर्जी की रेसिपी:
सामग्री
पनीर 100 ग्राम
प्याज
टमाटर
हरा धनिया
हरी मिर्च
हल्दी
दूध
कसूरी मेथी
गरम मसाला
हींग
जीरा
नमक
तेल या घी
पनीर भुर्जी की रेसिपी
पनीर को कद्दूकस कर लें।अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अब एक पैन में घी डाल कर गर्म करें उसमें हींग, जीरा और प्याज को डालें। जब प्याज अच्छे से भुन जाएं तो उसमें नमक डालें। अब इसमें कसूरी मेथी डालें। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च और टमाटर को डालें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर डालकर सबको मिक्स कर के अच्छे से चलाएं। अब इसमें गरम मसाला डालें और मिक्स करें फिर इसमें थोड़ा सा दूध डालें और चलाएं। अब इसे कुछ देर के लिए ढक कर पकाएं। जब दूध सूख जाए तो इसमें पनीर डाल दें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें कटी धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार है आपकी वेट लॉस वाली हेल्दी पनीर भुर्जी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











