Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Amarnath Yatra के दौरान समय से पहले क्यों आ जाते हैं पीरियड्स? जानिए इसके पीछे का कारण
Why Periods Start During Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक कठिन और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी ट्रेक भी है, जहां श्रद्धालुओं को हजारों फीट की ऊंचाई, बर्फीला मौसम और ऑक्सीजन की कमी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं के लिए ये यात्रा बहुत कठिन होती है। उनके लिए यह अनुभव भावनात्मक और शारीरिक रूप से और भी संवेदनशील हो सकता है।
कई महिलाएं इस दौरान एक सवाल से परेशान रहती हैं कि अमरनाथ यात्रा के दौरान समय से पहले पीरियड्स क्यों आ जाते हैं? ऐसा कई महिलाओं के साथ हुआ है। आइए जानते हैं इस बदलाव के पीछे क्या है विज्ञान।
1. ऊंचाई पर वातावरण में बदलाव
अमरनाथ यात्रा समुद्र तल से करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर होती है। इतनी ऊंचाई पर वायुदाब कम और ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है, जिससे शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। यह हार्मोनल बैलेंस को अस्थिर कर सकता है और पीरियड्स समय से पहले शुरू हो सकते हैं।

2. शारीरिक तनाव और थकावट
कई किलोमीटर की पैदल यात्रा, ठंडी हवाएं, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और ऊंचाई का दबाव मिलकर शरीर पर भारी तनाव डालते हैं। यह फिजिकल स्ट्रेस पीरियड साइकल को डिस्टर्ब कर सकता है और अनियमित ब्लीडिंग या जल्दी पीरियड्स आने का कारण बन सकता है।

3. नींद और खानपान में बदलाव
यात्रा के दौरान महिलाओं को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती और भोजन भी नियमित नहीं होता। इससे शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे रिप्रोडक्टिव हार्मोन को असंतुलित करता है और समय से पहले माहवारी शुरू हो सकती है।
4. मानसिक तनाव और भावनात्मक प्रभाव
धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा की चिंता, सुरक्षा को लेकर असुरक्षा की भावना और भीड़भाड़ जैसी बातें मानसिक तनाव बढ़ाती हैं। मानसिक तनाव सीधे तौर पर हार्मोनल चक्र को प्रभावित करता है और पीरियड साइकल में बदलाव ला सकता है।

5. पर्यावरणीय कारक
ठंडा मौसम, अत्यधिक ऊंचाई, बर्फीले हालात और शरीर के तापमान में बदलाव भी पीरियड्स को प्रभावित करते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिक्रिया पीरियड्स को जल्दी शुरू करने के रूप में हो सकती है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें महिलाएं?
यात्रा से पहले अपने पीरियड साइकल को ट्रैक करें।
डॉक्टर से सलाह लेकर पीरियड डिले करने वाली दवाइयां ले सकती हैं।
भरपूर पानी पिएं और पोषण का ध्यान रखें।
मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार करें।
यात्रा पर जाने से पहले महिलाएं अपने साथ सेनेटरी पैड्स, डिस्पोजेबल बैग्स और पेन किलर जरूर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











