अल्‍जाइमर में सिकुड़ने लगता है दिमाग, बचने के ल‍िए आज से डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें

5 Foods to eat that improve Memory And Brain : अल्जाइमर एक ऐसी समस्या है जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं या न्यूरॉन्स धीरे-धीरे मरने लगती हैं। इससे व्यक्ति की याददाश्त में कमी आनी लगती है। व्यक्ति की भाषा पर भी पकड़ कमजोर होने लगती है।

अल्जाइमर की आमतौर पर 60 पार करने के बाद ही सामने आता है। लेकिन कुछ संकेत 30 के बाद ही मिल सकते हैं। जिसमें भूलना सबसे पहला लक्षण है। यह समस्या इतनी गंभीर हो सकती है कि मरीज अपना नाम तक भूल जाता है और ज्यादा से ज्यादा सोने लगता है और अपने दम पर काम करने में असमर्थ होता है।

अल्जाइमर से बचने के लिए याददाश्त को तेज रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी मेमोरी लॉस से बचना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को अपने आहार में शाम‍िल करें।

Alzheimers Day 2023 5 Foo

सिकुड़ जाता है दिमाग

अल्जाइमर में दिमाग सिकुड़ने लगता है। यह ब्रेन डिसऑर्डर उम्र के साथ गंभीर होता रहता है। इसके कारण ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं और दिमाग का आकार सिकुड़ने लगता है। जिससे सोचने, समझने, याद रखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ता है।

अल्जाइमर का इलाज

अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है। सिर्फ दवाओं और थेरेपी के जरिए इसके प्रभाव को कम क‍िया जाता है। अल्‍जमाइर में दिमाग की शक्ति को बूस्‍ट करने वाली चीजें खानी चाह‍िए। आइए जानते हैं क‍ि अल्‍जाइमर होने पर क्‍या खाना चाह‍िए।

हरी पत्तेदार सब्जियां
फल और सब्जियों जैसे हरी पत्तीदार सब्जियों, जैसे ब्रोकोली और गोभी खाने से दिमाग को एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स म‍िलता है। जो याददाश्‍त बढ़ाने में अपनी भूम‍िका न‍िभाते हैं।

नट्स और बेरीज
नट्स और बेरीज खाने से भी दिमाग तेज होता है। ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरी दिमाग को कार्यशील को प्रॉपर बनाए रखने में मदद करते हैं और अल्जाइमर के संकेतों को धीमा करने में मदद कर सकता है।

मछली
मछली का सेवन करने से द‍िमाग काफी हेल्‍दी रहता है। फैटी फिश का सेवन करने से डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाव होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मौजूद होता है जो ब्रेन की पावर को बढ़ाने में सहायक होता हे।

हल्दी
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन मेमोरी पॉवर को बूस्ट करता है। यह शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और सूजन की समस्या को कम करता है। आप दूध के साथ हल्दी का सेवन करें।

ये न खाएं
रिफाइन्ड व्हाइट शुगर- रिफाइन्ड शुगर के सेवन में कटौती करना जरूरी है विशेषकर प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद शुगर से, उसके बजाए हेल्दी विकल्प जैसे फलों को शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Thursday, September 21, 2023, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion