Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आलिया भट्ट बॉडी को अपर बॉडी को टोन रखने के लिए करती हैं क्लैपिंग पुशअप एक्सरसाइज, इसकी खासियत जानें
आलिया भट्ट न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि फिटनेस के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट पोस्ट्स से फैंस को मोटिवेट करती हैं। मां बनने के बाद भी आलिया ने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया और बॉडी को मेंटेन रखा। उनकी डेडिकेशन नई मांओं के लिए इंस्पिरेशन है। आलिया योग, पिलाटेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से खुद को फिट रखती हैं, जिससे उनकी फिटनेस जर्नी काबिले-तारीफ बनती है।
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह क्लैपिंग पुश-अप्स करती नजर आ रही हैं। यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने और अपर बॉडी को मजबूत बनाने में काफी मददगार है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को टोन करता है, बल्कि स्टैमिना बढ़ाने में भी कारगर है।

क्या है क्लैपिंग पुशअप?
क्लैपिंग पुशअप एक हाई-इंटेंसिटी बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो ताकत, सहनशक्ति और रिफ्लेक्स सुधारने में मदद करती है। इसमें पुशअप के दौरान शरीर को ऊपर उछालकर हवा में ताली बजानी होती है, जिससे मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यह एक प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जो सामान्य पुशअप से कठिन होती है और अधिकतर फिटनेस प्रेमी ही इसे कर पाते हैं।
कैसे करते हैं क्लैपिंग पुशअप
क्लैपिंग पुशअप करने के लिए सबसे पहले सामान्य पुशअप पोजीशन में आएं। हाथों को कंधों की चौड़ाई में रखें और शरीर सीधा रखें। पैरों को पीछे की ओर सीधा रखते हुए कोर मसल्स को टाइट करें। अब धीरे-धीरे कोहनियों को मोड़ते हुए छाती को जमीन के करीब लाएं, लेकिन पीठ सीधी रखें। इसके बाद, बाजुओं और छाती की ताकत से खुद को तेजी से ऊपर की ओर धकेलें। जब शरीर हवा में हो, तो दोनों हाथों को ताली बजाने के लिए तेजी से आगे लाएं। फिर हाथों को फर्श पर वापस रखते हुए नियंत्रित तरीके से लैंड करें। इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं और धीरे-धीरे सेट्स बढ़ाएं।
क्लैपिंग पुश-अप्स के फायदे
1. एक्सप्लोसिव स्ट्रेंथ बढ़ाता है
क्लैपिंग पुश-अप्स करने से आपकी मसल्स तेजी से फोर्स जनरेट करने में सक्षम होती हैं, जिससे एक्सप्लोसिव स्ट्रेंथ बढ़ती है। जब आप पुश-अप के दौरान खुद को ऊपर उठाते हैं और हवा में ताली बजाते हैं, तो मसल्स को अधिक ताकत लगानी पड़ती है। यह एक्सरसाइज चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स को टारगेट करती है, जिससे ऊपरी शरीर की ताकत में सुधार होता है।
2. कोऑर्डिनेशन और बैलेंस इंप्रूव करता है
इस एक्सरसाइज के लिए शरीर का सही बैलेंस और कोऑर्डिनेशन जरूरी होता है। जब आप हवा में ताली बजाकर फिर सुरक्षित लैंड करते हैं, तो यह मूवमेंट आपके नर्वस सिस्टम और मसल्स के बीच तालमेल को मजबूत करता है। इससे आपकी बॉडी का कंट्रोल और स्टेबिलिटी बेहतर होती है, जो अन्य फिजिकल एक्टिविटीज के लिए भी फायदेमंद होता है।
3. फास्ट-ट्विच मसल फाइबर्स को एक्टिव करता है
हमारी मसल्स में दो तरह के फाइबर्स होते हैं-स्लो-ट्विच और फास्ट-ट्विच। क्लैपिंग पुश-अप्स मुख्य रूप से फास्ट-ट्विच मसल फाइबर्स को एक्टिव करता है, जो स्पीड और ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। यह स्पोर्ट्स एथलीट्स, मार्शल आर्टिस्ट्स और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
4. मसल्स के रिफ्लेक्स और परफॉर्मेंस को बेहतर करता है
यह एक्सरसाइज आपकी मसल्स की रिफ्लेक्स एक्टिविटी को तेज करती है, जिससे शरीर की प्रतिक्रिया क्षमता सुधरती है। जब आप हवा में ताली बजाते हैं और तुरंत लैंड करते हैं, तो मसल्स तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं, जिससे स्पीड और मूवमेंट क्वालिटी में सुधार होता है। यह विशेष रूप से एथलीट्स के लिए उपयोगी है, क्योंकि यह उनकी फुर्ती और गेम परफॉर्मेंस को बेहतर करता है।
5. हाई कैलोरी बर्निंग और फैट लॉस में मदद करता है
क्लैपिंग पुश-अप्स एक हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो हार्ट रेट को तेजी से बढ़ाती है और ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न तेजी से होता है। अगर आप फैट लॉस करना चाहते हैं या मसल्स को टोन करना चाहते हैं, तो क्लैपिंग पुश-अप्स एक बेहतरीन विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











