Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घर में एयर प्यूरीफायर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोनों में से किसका करना चाहिए इस्तेमाल?
Air Purifier vs oxygen concentrator : दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है, जहां एक्यूआई 300 से अधिक है, जो WHO के सुरक्षित मानकों से काफी ऊपर है। बाहर ही नहीं, घर के अंदर की हवा भी खराब हो सकती है, जिससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रदूषित हवा से बचने के लिए लोग घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों डिवाइस यूज करने का मकसद अलग-अलग है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि प्रदूषण से बचाव में कौन सा डिवाइस आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है और इन्हें कब इस्तेमाल करना चाहिए, इस पर विशेषज्ञों की राय जानना जरूरी है।

एयर प्यूरीफायर क्या है?
एयर प्यूरीफायर हवा को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह धूल, परागकण (pollen), धुआं, प्रदूषक, और बैक्टीरिया जैसे हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद करता है। यह तब इस्तेमाल में लिया जाता है जब हवा प्रदूषित हो (जैसे शहरी क्षेत्रों में स्मॉग) जाती है। अगर आपको या आपके घर में किसी को एलर्जी या सांस की समस्या हैं, तो बंद जगहों में हवा को साफ और सांस लेने योग्य बनाने के लिए घरों में एयरप्यूरीफायर इस्तेमाल में लिया जाता है। ध्यान रखें कि यह हवा में प्रदूषित घटकों को कम करके सांस लेने योग्य बनाता है, ऑक्सीजन के स्तर को नहीं बढ़ाता है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या है?
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को हटाकर शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान जब किसी को चिकित्सा कारणों से ऑक्सीजन की जरूरत हो (जैसे अस्थमा, COPD, या अन्य श्वसन रोग)। और ऑक्सीजन की कमी (hypoxia) के इलाज के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल लिया जाता है। यह हवा को साफ नहीं करता और प्रदूषण को कम नहीं करता है।
कौन सा बेस्ट है?
प्लमोनोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक यदुवंशी के मुताबिक दोनों में से आपको किसका ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए यह आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है। अगर आप प्रदूषण, एलर्जी, या धूल से बचना चाहते हैं, तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना चाहिए यह आपके घर के वातावरण को ताजा और साफ रखने में मदद करता है साथ ही हवा की गुणवत्ता का इम्प्रूव करता है। अगर आपको मेडिकल कारणों की वजह से अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत है, तो आपको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। मगर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
कुछ लोग, खासकर जिनकी श्वसन प्रणाली कमजोर है, वह दोनों का उपयोग कर सकते हैं। एयर प्यूरीफायर हवा को साफ करता है, और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। यदि आप स्वस्थ है और आपको सामान्य घरेलू जरूरत है, तो एयर प्यूरीफायर पर्याप्त है।
इन बातों का ध्यान रखें
प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। धूल, धुआं और मिट्टी से दूर रहें। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें, जैसे पोषण युक्त भोजन करें। प्रदूषित हवा में व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











