Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
एयर पॉल्यूशन से बचने के लिए खरीदने वाले हैं Air Purifier, इन 5 बातों का रखें ध्यान
Air Purifier Buying Guide: दिल्ली एनसीआर में एयर इमरजेंसी घेषित कर दी गई है। दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और प्राथमिक स्कूल शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे।
ऐसे में लोग शुद्ध हवा के लिए घरों में एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं। अगर आप भी घर में एयर प्यूरीफायर लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मगर कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक-एक करके कुछ जरूरी बातें जानते हैं।

साइज का ध्यान
एयर प्यूरीफायर लेते समय ये सबसे जरूरी चीज है। आपको देखना होगा कि कितने बड़े स्पेस को प्यूरीफाई करना है। एक कमरा या एक हॉल या फिर पूरा घर। छोटा लिया तो दिक्कत और बड़ा लिया तो बिजली की ज्यादा खपत। बाजार में अलग-अलग साइज के एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं, आप कमरे के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं।
CADR
CADR यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट। इस अंतरराष्ट्रीय फार्मूले के आधार पर ये जाना जा सकता है कि कोई भी प्रोडक्ट एक मिनट में कितने स्क्वायर फीट एरिया में हवा को साफ करेगा। Trane नाम के पोर्टल के मुताबिक CADR जितना ज्यादा उतना अच्छा। जैसे 10 बाय 10 फीट यानी 100 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए एयर प्यूरीफायर में CADR रेटिंग 67 होनी चाहिए।
फिल्टर्स पर दें ध्यान
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय ये भी जान लें कि उसके फिल्टर्स को कितने समय के बाद साफ करने या बदलवाने की ज़रूरत है और उसमें कितना खर्च आएगा। कई बार पता चलता है कि फ़िल्टर चेंज करवाने का दाम एक औसत दर्जे के प्यूरीफायर जितना है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि एयर प्यूरीफायर एक मल्टी-फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है, जो PM10, PM2.5, VOC, आदि जैसी अशुद्धियों को शुद्ध करता है। एक फायदा यह होगा कि अगर एयर प्यूरिफायर HEPA (हाई-एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर) फिल्टर के साथ आता है जो 0.1 माइक्रोन कणों, एलर्जी, और बहुत कुछ को बाहर निकालता है।
स्मार्ट है तो बेहतर है
नॉर्मल के बजाय स्मार्ट एयर प्यूरीफायर लेने के भी अपने फायदे हैं। स्मार्ट एयर प्यूरीफायर को आप मोबाइल के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। ये आपको रियल टाइम एयर क्वॉलिटी भी दिखाते हैं, साथ ही इनमें फ़िल्टर को बदलने के लिए भी इंडिकेशन मिलता है। एलेक्सा जैसे स्मार्ट डिवाइस से कंट्रोल करने का भी जुगाड़ है।
सर्टिफिकेशन देखना भी जरूरी
एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले सर्टिफिकेशन को भी जरूर देख लें। एसोसिएशन ऑफ होम अप्लायंस मैन्युफैक्चरर्स (एएचएएम) या एनर्जी स्टार आदि जैसे प्रमाणपत्र गारंटी वाले एयर प्यूरीफायर खरीदना सही रहता है। इससे आपको अपनी खरीदारी पर अधिक भरोसा हो सकता है।
वारंटी और सपोर्ट
एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले उसके वारंटी और सपोर्ट को एक बार जरूर देख लें। आपको ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि एयर प्यूरीफायर को निर्माता कंपनी डिफेक्ट और सुरक्षा की एक मजबूत वारंटी प्रदान कर रही है या नहीं। साथ ही ये भी देखें कि कंपनी की ओर से कस्टमर सपोर्ट दिया जा रहा है या नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











