Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Saiyaara फेम अहान पांडे एक्टिंग ही नहीं, फिटनेस में भी हैं अव्वल, ऐसा है एक्टर का वर्कआउट रूटीन
Ahaan Panday's Fitness Secrets : बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू करने वाले अहान पांडे इन दिनों खूब चर्चा में हैं। एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ उनका फिट और टोन्ड फिजीक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग उनकी सिर्फ एक्टिंग के नहीं बल्कि फिटनेस के भी फैन हो गए हैं। आइए जानें, क्या है अहान की फिटनेस का राज़।

बिना किसी ब्रेक के छह दिन वर्कआउट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित हैं। वह हफ्ते में छह दिन एक्सरसाइज करते हैं। उनके वर्कआउट में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) और बॉक्सिंग शामिल हैं। इससे न सिर्फ उनका शरीर ताकतवर बनता है बल्कि स्टैमिना और कोर स्ट्रेंथ भी बेहतर होती है।
वेट ट्रेनिंग से उन्हें मसल्स टोन करने, हड्डियों की मजबूती बनाए रखने और बॉडी बैलेंस सुधारने में मदद मिलती है। वहीं एमएमए में बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिउ-जित्सु जैसी तकनीकों को मिलाकर पूरा बॉडी वर्कआउट होता है।
योग और पिलाटेज से मिलती है फ्लेक्सिबिलिटी
अहान सिर्फ हार्ड ट्रेनिंग तक सीमित नहीं हैं। वह शरीर की लचीलापन बढ़ाने के लिए योग और पिलाटेज भी करते हैं। योग जहां मानसिक शांति और सांसों की गति पर काम करता है, वहीं पिलाटेज कोर स्ट्रेंथ, मसल टोन और पोश्चर सुधारने में मदद करता है।
क्लीन डाइट पर रखते हैं फोकस
अहान पांडे डाइट को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं। वे किसी क्रैश डाइट को फॉलो नहीं करते, बल्कि सिंपल और क्लीन ईटिंग पर यकीन करते हैं। उनकी डाइट में प्रोसेस्ड फूड की जगह होल फूड्स होते हैं। इससे शरीर को भरपूर न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है।
उनका डेली डाइट रूटीन कुछ इस तरह है,
सुबह: गुनगुने पानी में नमक, नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं।
नाश्ता: ओट्स, एवोकाडो और अंडे।
दोपहर का खाना: ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन राइस और सब्ज़ियां।
रात का खाना: हल्का भोजन जैसे, सूप या सलाद, साथ में प्रोटीन शेक और ड्राई फ्रूट्स।
फिटनेस की प्रेरणा मिली मां डीएने पांडे से
अहान की मां दीएने पांडे भी फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। एक समय में वे प्रोफेशनल मॉडल रही हैं और उन्होंने बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम, डिनो मोरिया, प्रीति जिंटा और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई स्टार्स को ट्रेन किया है। दीएने खुद भी बेहद हेल्थ कॉन्शियस हैं, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि अहान को फिटनेस का जुनून मां से विरासत में मिला है।
मेंटल का भी रखते हैं ख्याल
अहान न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखते हैं। वह रोज़ कुछ समय मेडिटेशन और माइंडफुलनेस के लिए निकालते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेते हैं ताकि डिजिटल थकान से खुद को बचा सकें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना भी उनके वेलनेस रूटीन का हिस्सा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











