Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शाहरुख की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट में मिला नकली पनीर, यूट्यूबर ने खोली पोल, घर पर ऐसे करें मिलावट की पहचान
शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का मुंबई के बांद्रा इलाके में Torii नामक एक हाई-एंड रेस्टोरेंट है, जो हाल ही में नकली पनीर परोसने की वजह से विवाद में आ गया है। दरअसल एक यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने Torii सहित कई अन्य सेलिब्रिटी रेस्टोरेंट्स के पनीर की जांच की, जिसमें Torii के पनीर को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठे।
यूट्यूबर के आयोडीन टेस्ट में यह सामने आया कि Torii में परोसे गए पनीर में स्टार्च की मिलावट पाई गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान बटोर रहा है, तो चले जानते है इससे जुड़ा पूरा मामला और कैसे आप भी नकली पनीर का पता लगा सकते हैं।

कैसे हुआ मिलावटी पनीर का खुलासा?
सार्थक ने अपने वीडियो में दिखाया कि उसने रेस्टोरेंट की डिश से पनीर निकाला, उसे धोया और फिर उस पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालीं। अगर पनीर में स्टार्च मौजूद होता है, तो आयोडीन के संपर्क में आते ही उसका रंग नीला या काला हो जाता है। Torii के पनीर में ऐसा ही रिएक्शन देखा गया, जबकि विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी और बॉबी देओल के रेस्टोरेंट्स के पनीर में कोई रंग परिवर्तन नहीं हुआ।
रेस्टोरेंट ने दी सफाई
Torii रेस्टोरेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनकी टीम ने सफाई दी है। उनका कहना है कि आयोडीन टेस्ट केवल स्टार्च की उपस्थिति बताता है, न कि पनीर की गुणवत्ता या शुद्धता। उनके अनुसार, उनकी डिश में सोया-बेस्ड इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल किए गए थे, जिससे यह रिएक्शन हुआ। रेस्टोरेंट का दावा है कि उनके पनीर की क्वालिटी उच्च स्तर की है और वे हर सामग्री की शुद्धता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हालांकि गौरी खान ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मिलावटी पनीर कैसे बनाया जाता है?
जब दूध और शुद्ध पनीर महंगे हो जाते हैं, तब कुछ लोग सस्ता नकली पनीर बनाकर बेचने लगते हैं। इसके लिए वे मैदा, सिंथेटिक दूध, सोडियम बाइकार्बोनेट, पाम ऑयल, सस्ते वनस्पति तेल और बेकिंग पाउडर जैसी सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। यह मिश्रण पनीर जैसा दिखता तो है, लेकिन इसमें कोई पौष्टिक तत्व नहीं होते। कई बार इसमें यूरिया और डिटर्जेंट जैसे खतरनाक रसायन भी मिला दिए जाते हैं।
नकली पनीर खाने के गंभीर नुकसान
नकली पनीर में मौजूद स्टार्च या रसायन पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं जैसे पेट में जलन, गैस, कब्ज और दस्त। इसमें इस्तेमाल किया गया गंदा पानी ई. कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया का कारण बन सकता है, जिससे बुखार, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिटर्जेंट या रसायन युक्त पनीर त्वचा पर एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत, होंठ और गले की सूजन और यहां तक कि किडनी डैमेज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
FSSAI ने बताया कैसे नकली पनीर का पता लगाएं
FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने नकली पनीर की पहचान करने के लिए एक आसान घरेलू तरीका बताया है। इसके लिए आप पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें, उसे 5 मिलीलीटर पानी में उबालें और फिर ठंडा करें। इसके बाद उसमें 2-3 बूंद आयोडीन टिंचर डालें। अगर उसका रंग नीला हो जाए, तो इसका मतलब है कि उसमें स्टार्च मौजूद है, और वह पनीर मिलावटी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











