Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kriti Sanon Fitness: 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति खुद को ऐसे रखती है मैंटेन, ये है उनकी स्लिम और टोंड बॉडी का राज
kriti Sanon Fitness : रामायण की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'आदिपुरुष' और इसकी स्टार कास्ट इन दिनों चर्चाओं में है। सीता की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म में सादगी भरे लुक की फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब कृति की तारीफ हो रही है, वैसे ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं।
कृति सेनन की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपीरियंस के अलावा फैंस कृति की टोंड और स्लिम बॉडी के दिवाने हैं, कृति भी अपनी फिटनेस के लिए काफी कॉन्शियस है और वो इसे मैंटेन करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं। कृति भी सोशल मीडिया में वर्कआउट से जुड़ी वीडियो को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वो डाइट भी सोच-समझकर खाती हैं। आइए जानते है कृति सैनन के वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान के बारे में।

फिटनेस प्लान
कृति पिलाटे वर्कआउट को पसंद करती हैं और इसे हर दिन फॉलो करती हैं। वहीं एक्ट्रेस की फिटनेस का एक राज वेट ट्रेनिंग है। वह हफ्ते में 4-5 बार वेट ट्रेनिंग और किकबॉक्सिंग करती हैं और यह उन्हें फिट रखने में मददगार है। कृति मसल्स बनाने के लिए काफी मेहनत करती हैं।
कृति सेनन के लिए डांस भी एक फिटनेस मंत्र है और वह इसे वह हर दिन फॉलो करती हैं। डांस फिट रहने में काफी असरदार है और यही वजह है कि एक्ट्रेस डांस करना खूब पसंद करती हैं।
डाइट प्लान
कृति एक गिलास गर्म पानी में शहद के साथ दिन की शुरुआत करती हैं। वहीं नाश्ते में दो अंडे, ब्राउन ब्रेड और एक गिलास ताजा जूस या प्रोटीन शेक को शामिल करती हैं। एक्ट्रेस लंच में ब्राउन राइस, दो चपाती और सब्जी या मछली खाती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक्ट्रेस शाम के नाश्ते में प्रोटीन शेक और कॉर्न लेती हैं। वहीं रात को लाइट डिनर करती हैं। कृति मसालेदार और ऑयली खाने से दूरी बनाए रखती हैं। इसके अलावा वो सभी टॉक्सिन्स को अपनी बॉडी से बाहर निकालने के लिए दिन में दो बार ग्रीन टी पीती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











