Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग
Foods To Boost Memory: हर साल दुनिया भर में 10 अक्टूबर को 'वर्ल्ड हेल्थ मेंटल डे' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञ की मानें तो एक स्वस्थ दिनचर्या को अपनाने और स्वस्थ खान पान से व्यक्ति के मूड को आसानी से ठीक किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल करने से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
ओमेगा-3 युक्त फूड्स
अपनी मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, बादाम और काजू आदि को जरूर शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और सरसों आदि को भी शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की याददाश्त भी तेज होती है।

दही
पेट और हमारे मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी डाइट में दही को भी शामिल कर सकते हैं। दरअसल दही का सेवन करने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है। इसके साथ ही दही सेरोटोनिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है, जिससे मूड हमेशा फ्रेश रहता है और नींद भी उच्च अच्छी आती है।
डार्क चॉकलेट
मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें, डार्क चॉकलेट में कैफीन और थियोब्रोमाइन पाया जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मूड भी हमेशा फ्रेश रहता है। ऐसे में आपको अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।
केला
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी डाइट में केले का सेवन भी कर सकते हैं। केले में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा केले में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











