Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Tannishtha Chatterjee : स्टेज 4 के ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही है एक्ट्रेस, कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
Actress Tannishtha Chatterjee Diagnosed with Breast Cancer Stage 4 : बॉलीवुड और इंटरनेशनल फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रही हैं। खबरों के मुताबिक, वह स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। इस स्टेज को आमतौर पर कैंसर का सबसे गंभीर चरण माना जाता है। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर (Oligometastatic Cancer) है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि आखिर यह कैंसर होता क्या है और यह कितना खतरनाक हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर का स्टेज 4 क्या होता है?
कैंसर को आमतौर पर 4 स्टेज में बांटा जाता है। शुरुआती स्टेज यानी 1 और 2 में कैंसर केवल एक हिस्से तक सीमित रहता है और उसका इलाज अपेक्षाकृत आसान होता है। स्टेज 3 में कैंसर आसपास के अंगों तक फैलने लगता है। वहीं, स्टेज 4 को मेटास्टेटिक कैंसर कहा जाता है, जिसमें कैंसर कोशिकाएं शरीर के दूसरे अंगों तक फैल जाती हैं। यही स्थिति मरीज के लिए जानलेवा मानी जाती है।
ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर क्या है?
ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर एक ऐसा रूप है जिसमें कैंसर सीमित संख्या में ही दूसरे अंगों तक फैलता है। यानी अगर कैंसर कुछ गिने-चुने हिस्सों (जैसे हड्डियों, फेफड़ों या लिवर) तक पहुंचा है लेकिन पूरे शरीर में नहीं फैला, तो उसे ओलिगोमेटास्टेटिक स्टेज कहा जाता है। "ओलिगो" का मतलब होता है कम या सीमित "मेटास्टेटिक" का मतलब है फैलना
इस स्थिति में डॉक्टर्स को उम्मीद रहती है कि अगर समय पर सही इलाज दिया जाए तो मरीज की जिंदगी को बढ़ाया जा सकता है और क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर हो सकती है।
कितना खतरनाक होता है यह कैंसर?
हालांकि ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर को स्टेज 4 माना जाता है, लेकिन यह फुली मेटास्टेटिक कैंसर से थोड़ा अलग है। इसमें कैंसर कोशिकाएं अभी भी सीमित जगहों पर होती हैं, इसलिए इलाज के बेहतर विकल्प मौजूद रहते हैं। अगर जल्दी पहचान हो जाए तो सर्जरी, रेडिएशन या कीमोथेरेपी से रोग की प्रगति को धीमा किया जा सकता है। कुछ मामलों में टार्गेटेड थैरेपी और इम्यूनोथैरेपी भी कारगर साबित होती है। हालांकि, अगर इलाज में देर हो जाए या कैंसर तेजी से बढ़े तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
लक्षण जिन पर ध्यान दें
स्टेज 4 या ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर में कई बार लक्षण सामान्य ब्रेस्ट कैंसर जैसे ही होते हैं, लेकिन इनमें कुछ अतिरिक्त संकेत भी दिख सकते हैं:
- हड्डियों में लगातार दर्द
- सांस लेने में कठिनाई या खांसी
- अचानक वजन कम होना
- लगातार थकान
- पेट या लिवर में सूजन
- अगर किसी महिला को ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए।
क्या बचाव संभव है?
हालांकि स्टेज 4 तक पहुंच चुके कैंसर को पूरी तरह ठीक करना कठिन होता है, लेकिन शुरुआती चरण में पहचान करके इससे बचाव संभव है।
- हर महिला को 40 साल की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी करानी चाहिए।
- लाइफस्टाइल में सुधार, जैसे हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और स्मोकिंग/अल्कोहल से दूरी रखना जरूरी है।
- परिवार में कैंसर का इतिहास हो तो समय-समय पर जांच करवाना बेहद आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











