Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bhumi Pednekar: डेंगू की चपेट में आईं भूमि पेडनेकर, जानें इस सीजन में मच्छरों से कैसे बचें
actress bhumi pednekar diagnosed with dengue: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डेंगू की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'एक डेंगू के मच्छर ने मुझे आठ दिनों तक प्रताड़ना दी है। लेकिन, आज जब मैं उठी तो मुझे कुछ बेहतर महसूस हुआ, इसलिए मुझे सेल्फी लेनी पड़ी'।
भूमि ने प्रशंसकों को भी डेंगू मच्छरों से सतर्क रहने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं कि कैसे इस सीजन में आप डेंगू से बच सकते हैं-

प्रशंसकों को दी सतर्क रहने की सलाह
अभिनेत्री ने जानकारी के साथ-साथ सभी से सावधान रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने का भी आग्रह किया। कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। मच्छर भगाने वाली दवाएं अभी बहुत जरूरी हैं। अपनी इम्यूनिटी पावर को बनाये रखें। बढ़ते प्रदूषण से हमारी इम्यूनिटी पावर प्रभावित हो रही है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है।'
ठंड में डेंगू से कैसे बचें
डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी के लक्षण बुखार के रूप में दिखते हैं औऱ फिर दिन ब दिन गंभीर होते जाते हैं। इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। जितना हो सके, अपने घर के आस पास कहीं पर भी पानी स्टोर ना होने दें। घर और आस पास के इलाके को साफ रखें क्योंकि गंदगी और रुके हुए पानी में ही डेंगू फैलाने वाला मच्छर पनपता है। कूलर, मेनहोल, पानी की टंकी, पेड़ पौधे और गमले आदि जगहों पर पानी को ना रुकने दें, संभव हो तो गमलों के पानी को हर बार बदल देना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
डेंगू से बचाव डॉक्टर के मुताबिक डेंगू के मच्छर केवल दिन के वक़्त ही काटते हैं। डेंगू के 1% से भी कम मामलों में जटिलताओं का जोखिम होता है और इसके लक्षणों के बारे में पहले से ही मालूम हो, तो डेंगू से होने वाली सभी मौतों को टाला जा सकता है। डेंगू का लार्वा जमे हुए साफ़ पानी में पनपता है अतः अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें या जमे हुए पानी के ऊपर कम से कम मिट्टी तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
डेंगू होने पर क्या करना चाहिए?
- डेंगू होने पर प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले डाइट में सुधार करें। इसके लिए पपीते के पत्तों के साथ ही फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, फलों का रस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
- डेंगू होने पर खुद ही इलाज करने के बजाय पहले चिकित्सक की राय लें।
- ऐसे फल खाएं जिनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाईट भरपूर मात्रा में हों। संतरा, नींबू, किवी और अंगूर जैसे सिट्रस फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अनन्नास और पपीता में मौजूद एंजाइम पाचन की क्रिया में मदद करके सूजन को कम करते हैं।
- खिचड़ी को भारत भर में खूब पसंद किया जाता है। मरीजों को मसालेदार खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर भी मरीज को खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। डेंगू के मरीज को आप खिचड़ी बना कर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











