Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक्टर रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने योग से छुड़ाई थी नशे की लत, फिर बने आयरन मैन, इन योगासन से मिलती है मदद
Actor Robert Downey Jr Quit Addiction with Yoga : हॉलीवुड के कई मशहूर सितारे खुद को फिट रखने के लिए योग करना पसंद करते हैं। इनमें बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक शख्सियत ऐसी भी हैं, जिन्हें बच्चा-बच्चा पहचानता है और इस हॉलीवुड स्टार ने अपनी शराब की बुरी लत को छुड़ाने के लिए योग का सहारा लिया था।
हम यहां बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्टर राबर्ट जूनियर, जिन्हें आप 'आयरन मैन' के रूप में भी जानते होंगे, बता दें कि बड़े पर्दे पर आयरन मैन का किरदार निभाने से पहले राबर्ट जूनियर नशे के गिरफ्त में चले गए थे। 2001 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। एक्टर ने अपनी लत को छुड़ाने के लिए योग, मेडिटेशन और दूसरे फिटनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें नशे की लत छुड़ाने में काफी मदद मिली। एक इंटरव्यू में खुद एक्टर ने इस बात को स्वीकारा था कि योगा की वजह से वो 'आयरन मैन' बनने में सफल हो पाएं हैं।

आइए आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बताते हैं कि कैसे योग नशामुक्ति में मदद करता है।
नशे की इच्छा कम करता है योग
अमेरिकन एडिक्शन सेंटर के मुताबिक योग ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ा सकता है, लोगों को हेल्दी डाइट के लिए प्रोत्साहित करता है, इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। जो नशीली दवाओं और शराब पीने के इच्छा को कम करता है। जब लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं, तो वे तनाव और डेलीरूटीन में होने वाली भी चीज़ को संभालने में अधिक सक्षम हो जाते हैं।
रिसर्च में साबित हुई ये बात
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज, बेंगलुरु में एक स्टडी की गई थी जिसमें यह पाया गया कि जिन लोगों ने योग किया, उन्हें शराब या अन्य किसी चीज का नशा कम करने में मदद मिली और एल्कोहल की लत छूट गई।
योग से मुमकिन
योग ट्रेनर निर्मल सेवड़ा बताते हैं कि योग के माध्यम से व्यक्ति अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। यदि कोई व्यक्ति स्ट्रेस या अन्य वजहों से नशे की गिरफ्त में चला जाता है, तो वह रोजाना योगाभ्यास के माध्यम से, प्राणायाम और मेडिटेशन के माध्यम से नशे की लत से मुक्ति पा सकता है। े
इन आसानों को करने से मिलेगी फायदा
नशे की लत को छोड़ने के लिए आप सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, नाड़ी शोधन प्राणायाम, पश्चिमोत्तानासन, उत्तानासन, त्रिकोणासन, अधोमुख श्वानासन आदि कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











