Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस यूरोपियन देश में पकड़ा गया करोड़ों टन नकली शहद, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
दुनियाभर में प्राकृतिक शहद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चीन के बाद तुर्की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक शहद उत्पादक देश है। लेकिन हाल ही में तुर्की से आई एक चौंकाने वाली खबर ने सभी को हैरान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्की में बड़ी मात्रा में मिलावटी शहद पकड़ा गया है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ यूरो आंकी गई है।
यह समस्या सिर्फ तुर्की तक सीमित नहीं है। भारत में भी शहद में मिलावट के कई मामले सामने आए हैं। 2020 में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट (CSE) ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि देश के कई बड़े ब्रांड्स के शहद में मिलावट पाई गई थी। जांच में 77% सैंपल फेल हुए थे।

मिलावट क्या-क्या होती है?
शहद में मिलावटखोर अधिक मुनाफा कमाने के लिए चीनी, ग्लूकोज सिरप, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, पानी, गुड़ या स्टार्च सिरप मिलाते हैं। देखने और स्वाद में यह नेचुरल शहद जैसा ही लगता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है।
सेहत पर असर
मिलावटी शहद का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। एक स्टडी के अनुसार, इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज और मोटापे का कारण बनता है। इसके अलावा, यह लिवर, किडनी, हार्ट और ब्रेन पर भी बुरा असर डालता है। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याएं और एलर्जी जैसे चकत्ते, खुजली या सांस की दिक्कतें भी हो सकती हैं।
कैसे करें मिलावटी शहद की पहचान?
गाढ़ापन: असली शहद गाढ़ा और चिपचिपा होता है, जबकि मिलावटी शहद पतला होता है और जल्दी बहता है।
स्वाद और सुगंध: असली शहद में हल्की मिठास और फूलों की खुशबू होती है। मिलावटी शहद ज्यादा मीठा और बिना सुगंध का होता है।
जांच: FSSAI ने शहद की पहचान के कुछ आसान घरेलू टेस्ट बताए हैं, जैसे पानी में मिलाकर देखना या अग्नि परीक्षण।
खरीदते समय ध्यान रखें
- पैकिंग पर FSSAI का लोगो और शुद्धता से संबंधित जानकारी जरूर देखें।
- रंग हल्के पीले से गहरे भूरे तक हो सकता है, लेकिन असामान्य चमक मिलावट का संकेत हो सकती है।
- बहुत सस्ता शहद न खरीदें क्योंकि शुद्ध शहद की लागत अधिक होती है।
क्या खुला शहद खरीदना सुरक्षित है?
डायटीशियन अंजली के अनुसार, स्थानीय मधुमक्खी पालकों से शहद खरीदना बेहतर हो सकता है, बशर्ते कि वह साफ-सफाई का ध्यान रखते हों।
शिकायत कैसे करें?
यदि किसी ब्रांड या दुकान के शहद में मिलावट का संदेह हो, तो FSSAI की हेल्पलाइन या अपने राज्य के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ऑफिस में शिकायत की जा सकती है। ऑनलाइन पोर्टल या जिला प्रशासन की मदद से भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
निष्कर्ष
जहां नेचुरल शहद शरीर को ऊर्जा देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है, वहीं मिलावटी शहद गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए शहद खरीदते समय सतर्क रहें और उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











