Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में पांव रहते है बर्फ जैसे ठंडे, तो गर्माहट पाने के लिए आजमाए ये तरीके
सर्दी का मौसम यूं तो खाने-पीने के लिहाज से बहुत अच्छा रहता है। लेकिन ये ऐसा मौसम है जो अपने साथ कई शारीरिक परेशानियां भी लेकर आता है। जिसमें पांव का ठंडा रहना भी एक बड़ी समस्या है। दरअसल, जब पांव ठंडे रहते है तो हमें सामान्य से ज्यादा ठंड का एहसास होता रहता है, ऐसे में रोजर्मरा के काम करने में कई परेशानियों का सामाना करना पड़ता है।
हालांकि, ये एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कई बार पांव का ठंडा रहना कुछ गंभीर बीमारियों जैसे कि बीपी, थॉयराइड, डायबिटीज या हार्ट डिज़ीज का भी संकेत हो सकता है।

ऐसे में ये जरूरी है कि कुछ ऐसे उपाय किए जाए, जिससे पांव में गर्माहट बनी रहें। यहां हम आपको कुछ ऐसे सरल तरीके बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो करके ठंडी के मौसम में आरामदायक और गर्माहट महसूस कर पाएंगे।
दो मोजे पहने
अगर केवल एक जोड़ी मोजे पहनने से आपको पैरों में ठंडक महसूस होती हैं, तो कुछ अतिरिक्त गर्माहट के लिए ऊपर से दूसरा मोजा भी पहन लें। यकीन मानिए, इस पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा और एक्सट्रा लेयर आपको गर्माहट महसूस कराएगी। लेकिन इसके लिए आपको पतले मोजे चुनने होंगे, अन्यथा आपके पैरों और टखनों के आसपास बहुत अधिक भार होने से आप रिलेक्स होकर नहीं चल पाएंगे। और अगर आपके मोजे मोटे हुए तो आपके जूते मोटी लेयर बनने के कारण आसानी से फिट नहीं हो पाएंगे। इसलिए हमेशा पतले मोजे ही चुनें।
पैरों को हमेशा ड्राई रखें
जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनके पैर की उंगलियां अक्सर गीली रहती है, और इस वजह से उनके पांव के तलवे सामान्य: लोगों से ज्यादा ठंडे रहते है। इसलिए आपको ऐसे मोज़े पहनने होंगे जो आपकी स्किन को पसीने से दूर रखें। इसके लिए ऊनी, पॉलीप्रोपाइलीन, कूलमैक्स वाले मोज़े परफेक्ट होंगे।
काग़ज का इस्तेमाल करे
अगर आप मोजे़ नहीं पहनना चाहते हैं, तो अपने पैरों की देखभाल के लिए एक अलग तरीका अपना सकते है। जी हां, ठंड के दिनों में एक्सट्रा गर्मी के लिए अपने पैर की उंगलियों के चारों ओर कागज लपेटें। वैसे ये तरीका आज़माने से पहले घर पर इसका ट्रायल लें, ताकि आप सुनिश्चित कर सकें कि काग़ज लपेटने के बाद भी आप घूमने में सहज महसूस करते हैं।
तेल मालिश करें
ये दादी-नानी का नुस्खा है, पैरों पर तेल से मालिश करने से सर्दी दूर रहेगी और तलवों में गर्माहट का एहसास बना रहेगा। ये आपके पैरों के ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देगा। मालिश के लिए आप नारियल, सरसों, तिल या जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि मालिश के तुरंत बाद हवा में ना जाए, बल्कि अपने पैरों को ढक लें और गर्म पैरों के साथ कुछ देर तक एक जगह पर बैठे रहें।
रोज़ाना वर्कआउट करें
सर्दियों का मौसम आलस का मौसम भी कहा जा सकता है। क्यूंकि इस समय काम करने का नहीं बल्कि हर समय बिस्तर में पड़े रहने का मन करता है। जिसके कारण फिजीकल एक्टिविटी कम हो जाती है, ये भी एक कारण है जिसकी वजह से आपके तलवे और हथेलियों ज्यादा ठंडी रहती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि आप रोजाना वर्कआउट करें। ताकि शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिल सकें और इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहे।
पैरों को गर्म पानी में रखें
जब बहुत अधिक खड़े रहने या चलने की वजह से पैरों में थकान महसूस होने लगती है, तो पैरों को हॉट बाथ दें। इसके लिए आप एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें थोड़ा सा नमक डालें। फिर इस पानी में पैर डालकर रखें। इसके बाद आप एक सूखी टॉवल से पैर पोंछें और रजाई में लेट जाएं। इससे आपके पैरों की मसल्स को आराम मिलेगा, जिससे आपके तलवों में गर्माहट का एहसास बना रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











