Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sugar Free Sweets:मीठा खाने के शौक़ीन इस दिवाली खुलकर खाएं मिठाई, नोट करें No-Sugar की आसान रेसिपीज
Sugar Free Sweets: भारतीय खाने की थाली में आपको कई सारे व्यंजनों के साथ मीठा भी जरूर मिलेगा। क्योंकि आखिर में मीठा खाए बिना खाने को कंपलीट नहीं माना जाता है। वहीं कई लोग जो खाने के शौकीन होते हैं वो मीठा किसी भी वक्त खा सकते हैं। इसे खाने के लिए उनको किसी बहाने या मौके की तलाश करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कई बार लोग चाहते हुए भी मीठा खाने से परहेज करते हैं।
खासतौर से वो लोग जो शुगर के मरीज होते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे जिन्हें वो बिना किसी संकोच के खा सकते है। अच्छी बात यह है कि इनको बनाना बेहद आसान है और यह शुगर फ्री भी होती हैं। आइए इनकी रेसिपीज जान लेते हैं।

शुगर फ्री लौकी की खीर
सामग्री
लौकी- आधा किलो
काजू - 250 ग्राम
पिस्ता-20 ग्राम
बादाम-20 ग्राम
इलायची पाउडर
किशमिश-30 ग्राम
दूध-400 ग्राम
केसर
खजूर का पेस्ट -100 ग्राम
बनाने का तरीका
लौकी की खीर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन या पतीला गैस पर रखें और अब उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें और पकाएं। जब लौकी का पानी सूख जाए तो इसमें दूध डालें और पकाएं। अब इसमें किशमिश, खजूर का पेस्ट और काजू डालकर बढ़िया से मिक्स कर दें। अब इसमें केसर डाल देना है। अब इलायची और बादाम भी डाल दें।आखिर में पिस्ता से गार्निश कर लें और सर्व करें।
अंजीर की बर्फी
सामग्री
अंजीर -300 ग्राम
नारियल(सूखा हुआ)- आधी कटोरी
अखरोट- आधी कटोरी
पिस्ता-आधी कटोरी
बादाम-आधी कटोरी
किशमिश -आधी कटोरी
इलायची- 1 चम्मच
खजूर - 6 -7
जायफल -चुटकी भर
घी- एक चम्मच
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को गर्म पानी में भिगो दें। जब अंजीर फूल जाए तो इसका पेस्ट बना लें। अब बादाम और पिस्ता को अच्छे से बारीक काट लें। अब पैन में घी गर्म उसमें अंजीर डालें और पकाएं। फिर इसमें खजूर का पेस्ट डाल दें और पकने दें। जब ये सूखा हो जाए तो इसमें बारीक काट कर रखे ड्राई फ्रूट्स डालें मिक्स कर लें।अब इसे सर्विंग ट्रे में फैला दें और ठंडा होने दें फिर इसे बर्फी की तरह काट लें, अंजीर की बर्फी रेडी है।
बादाम की शुगर फ्री बर्फी
सामग्री
खोया- आधा किलो
शुगर फ्री- 40 ग्राम
बादाम-1 कप
बनाने का तरीका
खोया को कद्दूकस कर लें। अब पैन गर्म करें उसमें खोया डाल कर भून लें. इसके बाद इसमें शुगर फ्री डाल दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं, अब इसमें पहले से भून कर रखें और क्रशड बादाम मिला लें. अब इसे सर्विंग डिश में डाल दें और फैला दें। ऊपर से कटे हुए बादाम छिड़क दें और सूखने दें, फिर इसे कट कर लें।
फिनी
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। इसे आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनता है, लेकिन आजकल शहद से तैयार शुगर-फ्री फिनी भी मिलने लगी है, जिसका आप लुत्फ ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











